भीलवाड़ा

खेत में कर रहेे थेे काम, अचानक बिजली गिरने से मां की मौत, बेटा-बहू समेत तीन झुलसे

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Woman dies due to lightning, three people scorched in bhilwara
Woman dies due to lightning, three people scorched in bhilwara

बिजौलियां/सलावटिया।

उपखण्ड क्षेत्र के आरोली पंचायत के निमड़ीगुवा गांव में सोमवार को खेत पर बिजली गिरने से मां की मौत हो गई जबकि उसका बेटा, बहू और पोती झुलस गए। तीनों को बिजौलियां अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार रमेश भील (30), पत्नी नोजी भील (27), मां नंदू भील (65) तथा बेटी बसंती (7) खेत पर पेड की डालिया काट रहे थे। तभी तेज गर्जना के साथ खेत पर बिजली गिर गई। इससे चारों झुलस गए। उनको बिजौलियां अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान नंदू ने दम तोड़ दिया। उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदार अस्पताल पहुंचे। बिजौलियां थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।

शहर सहित जिले में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश

भीलवाडा। शहर सहित जिलेभर में सोमवार को कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई। शहर में जहां खंड वृष्टि हुई तो जिले के मांडलगढ़, आकोला, सवाईपुर, बड़लियास, गेंदलिया व बरूंदनी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से नदी नालों मे पानी की आवक हुई है।

जल संसाधन विभाग के बाढ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 8.00 बजे तक गंगापुर में 14, गुलाबपुरा में 22, आसीन्द में 11, बदनोर में 33, हुरडा में 14, जहाजपुर में 5, रायपुर में 20, सहाडा में 13, फुलियाकलां में 1, शंभूगढ में 20, रुपाहेली में 14 तथा मोखुन्दा में 27 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसी प्रकार चन्द्रभागा व पाटन बांध पर 10.10, मातृकुण्डिया व सरेरी बांध पर 5.5, जेतपुरा व मेजा बांध पर 2 एमएम बारिश दर्ज की गई।

शहर में एक जगह पर बारिश तो दूसरी जगह सूखा
सोमवार दोपहर शहर में हुई बारिश में खंड वृष्टि देखने को मिली। शहर के एक जगह झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई तो पास ही में बिल्कुल सूखा पड़ा था। शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई तो आधे से ज्यादा क्षेत्र में सूखा पड़ा था।

Published on:
16 Jul 2018 08:59 pm