भीलवाड़ा

बिजली की निजी कंपनी सिक्योर के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा, बिल ज्यादा आने व अघोषित कटौती से आक्रोशित महिलाओं ने लगाया जाम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2018, 2:50 PM IST
Women Performance Against Electric Private Company Secure in bhilwara
Women Performance Against Electric Private Company Secure in bhilwara

भीलवाड़ा।
बिजली की निजी कंपनी सिक्योर के खिलाफ शहरवासियों का गुस्सा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोग सिक्योर कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए है। गत सात दिन से शहर में सिक्योर कंपनी के खिलाफ लगाकर जाम, धरना प्रदर्शन कर रहे है। यहां तक कि शहर के भाजपा नेताओं का प्रतिनिधी मंडल भी गत दिनो जयपुर जाकर इस मामले में अपने नेताओं को ठेका निरस्त करने की गुहार लगा चुका है।


गुरुवार को भी बिजली के बढ़ते बिलों से परेशान महिलाएं सड़कों पर उतर आई ओर आजाद नगर चौराहे पर जाम लगा प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि पहले दो माह में एक बार बिजली का बिल आता था। लेकिन यह निजी कंपनी हर माह बिल भेज रही है। जिसे मीटर किराया व टेक्स अब दो बार देना पड़ रहा है। इससे उपभोक्ताओं पर बेवजह भार पड़ रहा है और निजी कंपनी की जेब भर रही है। यह अवैध रूप से वसूली रोकने की मांग की है।

जाम की सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा महिलाओं को समझाया। महिलाएं सिक्योर कंपनी प्रतिनिधि और डिस्कॉम अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गई। जाम में कई वाहन व ट्रेवल्स बसें फंसी रही। बाद में भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया।

खेत पर रखवाली करने गए किसान की मौत
मांडलगढ़ क्ष्‍ेात्र की ग्राम पंचायत गेणोली मुख्यालय पर बुधवार को शाम 7 बजे खेत पर गए एक किसान की हालत बिगड़ गई। जिसे मांडलगढ़ चिकित्सालय लाते समय रास्ते में मौत हो गई।

थाना अधिकारी ने बताया कि उक्त ग्राम पंचायत के बालू माली पुत्र कन्हैया लाल माली 45 वर्ष की हालत खेत पर जहरीले जीव के काटने से खराब हो गई थी।जिसे मांडलगढ़ चिकित्सालय लाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों की लगी भीड़ लगी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on: