भीलवाड़ा

श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत, मुआवजे को लेकर प्रदर्शन, शव उठाने से किया इनकार

चित्तौडग़ढ़ रोड पर गुवारड़ी नाले के निकट सोमवार को जख्मी हालत में मिले युवक की मौत हो गई। परिजनों और राजपूत समाज के लोगों ने फैक्ट्री के बाहर मुआवजे को लेकर प्रदर्शन किया। करीब छह घंटे बाद सहमति बनी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Oct 2019, 12:05 AM IST
Worker's death in suspicious circumstances, demonstrations for compen
Worker's death in suspicious circumstances, demonstrations for compen,Worker's death in suspicious circumstances, demonstrations for compen

श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत, मुआवजे को लेकर प्रदर्शन, शव उठाने से किया इनकार

भीलवाड़ा. चित्तौडग़ढ़ रोड पर गुवारड़ी नाले के निकट सोमवार को जख्मी हालत में मिले युवक की मौत हो गई। परिजनों और राजपूत समाज के लोगों ने फैक्ट्री के बाहर मुआवजे को लेकर प्रदर्शन किया। करीब छह घंटे बाद सहमति बनी। लेकिन शाम हो जाने से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। मंगरोप थाना पुलिस मंगलवार को पोस्टमार्टम कराएगी।

थानाप्रभारी महावीर राव ने बताया कि बस्सी (चित्तौडग़ढ़) हाल गुवारड़ी निवासी नरेन्द्रसिंह राजपूत (३५) चित्तौडग़ढ़ रोड पर सांवरिया प्रोसेस हाउस में काम करता था। गुवारड़ी नाले के निकट जख्मी हालत में मिला। उसे एमजीएच ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत बताया। शव मोर्चरी में रखवाया। बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। वह फैक्ट्री के बाहर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। छह घंटे बाद समझाइश बन पाई। थानाप्रभारी राव के कहना है कि नरेन्द्रसिंह भीलवाड़ा आने के लिए गुवारड़ी के निकट बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान टेम्पो चालक ने चपेट में लिया। इससे उसकी मौत हुई।

Published on: