भीलवाड़ा

किशन की नौकरी छूटी तो भविष्य और रोजगार की चिंता, खुद ने ही काटी हाथ की नसें

हमीरगढ़ के एक युवक पर दस दिन पूर्व नकाबपोशों ने हमला नहीं कि बल्कि उसने खुद की ही हाथ की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था। नौकरी छूट जाने और बेरोजगार हो जाने से वह अवसाद में आ गया था। हमीरगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
less than 1 minute read
Dec 20, 2020
Worried about future and employment if Kishan's job is left, he himsel
Worried about future and employment if Kishan's job is left, he himsel

भीलवाड़ा. हमीरगढ़ के एक युवक पर दस दिन पूर्व नकाबपोशों ने हमला नहीं कि बल्कि उसने खुद की ही हाथ की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था। नौकरी छूट जाने और बेरोजगार हो जाने से वह अवसाद में आ गया था। हमीरगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानाप्रभारी सुरेन्द्र गोदारा ने बताया कि 9 दिसम्बर को हमीरगढ़ निवासी किशन शर्मा ;18द्ध को घायल हालत में एमजीएच भर्ती कराया गया था। उस समय पुलिस को दिए बयान में किशन ने बताया था कि वह दोपहर में शौच के लिए घर से निकला। जंगल में किसी ने पीछे से उसके सिर पर लाठी से वार कर दिया। पीछे घूमा तो उसे तीन.चार नकाबपोश लोग नजर आए थे। उसके बाद वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसके गला और हाथ की नसें कटी मिली। पुलिस ने किशन की हालत सामान्य होने पर उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वह बारहवीं तक पढ़ा हुआ है। वह भीलवाड़ा के बड़ला चौराहे के निकट काम सीखने के लिए दुकान पर कम्प्यूटर का काम करता था। वहां से उसे हटा दिया। ऐसे में वह बेरोजगार हो गया। उसे दोस्त ताने मारते थे। अपने भविष्य व रोजगार को लेकर अवसाद में हा गया। इसके चलते उसने खुद ही अपने हाथ की नसें ब्लेड से काट ली।

Updated on:
20 Dec 2020 01:16 pm
Published on:
20 Dec 2020 01:16 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी