भीलवाड़ा

प्रेमिका की शादी से आहत था यश, उपचार के दौरान उदयपुर में दम तोड़ा

शहर के महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में खुद की कनपटी पर पिस्टल से गोली मारने से घायल हुए यश व्यास ने शुक्रवार सुबह उदयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। भीमगंज थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यश एक तरफा प्यार में पागल था। जिससे वह प्रेम करता था उसकी गत दिनों शादी हो जाने से आहत हुआ।

less than 1 minute read
Dec 10, 2022
प्रेमिका की शादी से आहत था यश, उपचार के दौरान उदयपुर में दम तोड़ा

शहर के महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में खुद की कनपटी पर पिस्टल से गोली मारने से घायल हुए यश व्यास ने शुक्रवार सुबह उदयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। भीमगंज थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यश एक तरफा प्यार में पागल था। जिससे वह प्रेम करता था उसकी गत दिनों शादी हो जाने से आहत हुआ। इसके चलते उसने मौत को गले लगाया।

जानकारी के अनुसार मेघरास निवासी यश व्यास ने परिसर में पार्क के गेट के बाहर पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उसे एमजीएच भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने से देर रात उदयपुर रैफर कर दिया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सुबह भीमगंज थाने से एक टीम उदयपुर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। डीएसपी नरेंद्र दायमा ने बताया कि यश कोटड़ी में दोस्त की होलसेल की किराणा की दुकान पर काम करता था। तीन दिन पहले आजादनगर में रहने वाली बहन के यहां आया था। गुरुवार शाम को घर से निकल गया। उसके बाद उसने सोशल मीडिया पर स्टेटस डालकर आत्महत्या करने के लिए चेताया। परिजन उसका पता करते इससे पहले ही उसने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यश ने प्रेम प्रसंग के चलते कदम उठाया। प्रेमिका की गत दिनों शादी हो जाने से आहत हो गया था। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर यश हथियार कहां से लाया। उसे किसने पिस्टल सप्लाई की। इस बारे में परिजनों और उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की जाएगी।

Published on:
10 Dec 2022 11:43 am
Also Read
View All