भीलवाड़ा

युवक के शव के पास बरामद हुई इन चीजों को देखकर उड़ेे होश, पत्‍नी समेत चार जनों पर लगाया आत्‍महत्‍या के ल‍िए उसकाने का आरोप

सनोदिया गांव से बाहर युवक का बुधवार को खेत में शव मिला
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2018, 10:40 PM IST
Young man poison to eat in bhilwara
Young man poison to eat in bhilwara

गुलाबपुरा।

क्षेत्र के सनोदिया गांव से बाहर युवक का बुधवार को खेत में शव मिला। मृतक के पास खाली पानी की बोतल व सेल्फोस की शीशी मिली। इससे माना जा रहा है युवक ने जहर खाकर जान दी। परिजनों ने मृतक की पत्नी समेत चार जनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए गुलाबपुरा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


थानाधिकारी सतीश मीणा ने बताया कि सनोदिया निवासी शिवराजसिंह (40) का का शव गांव के बाहर मडिया नोडा के पास स्थित खेत में मिला। मृतक के शव के निकट जहर की खाली शीशी और पानी की बोतल मिली। शव मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। सूचना पर गुलाबपुरा पुलिस वहां पहुंची।

शव को मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक के बड़े भाई सम्पतसिंह ने शिवराज की पत्नी इन्द्रा कंवर, ससुर, सास व ससुुुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइक से उछल कर गिरने से महिला की मौत

बदनोर. क्षेत्र के परा गांव के निकट बुधवार को मोटरसाइकिल से उछल कर गिरने से महिला की मौत हो गई । मुंह के बल गिरने से सिर में चोट लगी। बदनोर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
थानाधिकारी नंदूसिंह के अनुसार चैनपुरा निवासी रेशम रावत (45) पुत्र के साथ बाइक पर गांव जा रही थी। परा गांव के निकट वाहन से उछल कर गिर गई। मुंह के बल गिरने से सिर में चोट लगी। उसे गम्भीर हालत में आसींद अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट