अजमेर रोड पर धुंवाला के निकट बंद धर्मकांटे में शनिवार रात अजमेर जिले के श्रमिक की उसी के साथी ने पत्थर से वार कर जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी मृतक की बाइक व मोबाइल लेकर भाग गया। मांडल पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। सम्भावित स्थानों पर दबिश भी दी गई, लेकिन आरोपी का पता नहीं चला

थानाप्रभारी विनोद मीणा ने बताया कि अजमेर के जवाजा थाना क्षेत्र के राज्यावास निवासी मूलसिंह रावत (45) धुंवाला के निकट पाउडर फैक्ट्री में साथी सत्यम चौहान के साथ मशीन की मरम्मत करने आया था। देर रात पार्ट्स नहीं मिलने के कारण दोनों ने फैक्ट्री के बाहर बंद पड़े धर्मकांटे में शराब पी और खाना खाया। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर तकरार हुई। विवाद इतना बढ़ा कि सत्यम ने साथी मूलसिंह के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी।
इस बीच रविवार सुबह धर्मकांटे का मालिक देवेन्द्रसिंह पहुंचा तो खून से लथपथ युवक का शव देखा। उसकी सूचना पर सहाड़ा एएसपी गोवर्धनसिंह खटीक, मांडल डीएसपी सुरेन्द्र कुमार और मांडल पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान मूलसिंह के रूप में की। शव मोर्चरी में रखवाया। इस बीच मृतक के परिजन भी पहुंच गए। मृतक के चचेरे भाई नारायणसिंह की रिपोर्ट पर उत्तरप्रदेश के मैनपुरिया निवासी सत्यम समेत कुछ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस को आरोपी की तलाश है। जांच में सामने आया कि आरोपी मृतक मूलसिंह का पर्स, मोबाइल व बाइक लेकर भाग गया।