दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया युवक रविवार को रावतभाटा के चूलिया फॉल में डूब गया। एक दिन पहले ही पाड़ाझर झरने में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई थी। pikanik manaane aaya yuvak jharane mein dooba
कोटा से छह-सात युवक रविवार को पिकनिक मनाने चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा के चूलिया फॉल पहुंचे थे। यहां यह सभी युवक चूलिया फॉल की चट्टानों के बीच जाकर पार्टी करने लगे। लोगों ने उन्हें टोका भी और हादसे की आशंका जताते हुए समझाया भी पर युवकों ने लोगों की बातों पर ध्यान नहीं दिया। Youth who came for picnic drowned in waterfall
रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे कोटा निवासी रवि सुमन (26) पुत्र धनराज का पैर फिसलने से वह नीचे जा गिरा। बचाने के लिए उसके दोस्त देवेन्द्र व हितेश भी पानी में कूद गए, लेकिन रवि तेज बहाव में बह गया।
देवेन्द्र ने बताया कि नौ जुलाई को भी वह सभी दोस्त पाड़ाझर झरने पर आए थे। सूचना मिलने पर एसडीएम दीपक सिंह खटाना, पुलिस उप अधीक्षक प्रभु लाल कुमावत, थाना प्रभारी रजनीश गुर्जर मौके पर पहुंचे। मौके पर एसडीआरएफ टीम व कोटा नगर निगम के गोताखोरों को भी बुलाया गया। गौरतलब है कि शनिवार को ही पाड़ाझर झरने में डूबने से कोटा के दो युवकों की मौत हो गई थी।