भीलवाड़ा

भीलवाड़ा के आरसी व्यास में जीरो मोबिलिटी घोषित

माझावास, बीगोद तथा मांडल में भी लागू

less than 1 minute read
Jun 21, 2020
Zero mobility declared in Bhilwara's RC Vyas

भीलवाड़ा।
जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट ने आदेश जारी कर कोरोना संक्रमित व्यक्ति के पाए जाने पर शहर की आरसी व्यास कॉलोनी में केन्द्र बिन्दु मानते हुए उत्तर दिशा में शिवाजी पार्क तक, दक्षिण दिशा में ऋषभ हॉस्पीटल तक, पूर्व दिशा में साक्षी पार्क तक एवं पश्चिम दिशा में पानी की टंकी रोड तक की संपूर्ण सीमा क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी एवं कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित किया है।
- गंगापुर की ग्राम पंचायत माझावास के ग्राम राथलियास में मोहन लाल शर्मा के मकान से गोपीलाल मारोथिया के मकान तक की संपूर्ण सीमा क्षेत्र।
- माण्डलगढ क्षेत्र के बीगोद में उत्तर दिशा में एनएच 758 तक, दक्षिण दिशा में मोहम्मद शरीफ के मकान से मोहम्मद हुसैन मीर के मकान तक, पूर्व दिशा में चौहान आयरन इण्डस्ट्रीज से मोहम्मद हुसैन मीर के मकान तक, पश्चिम दिशा में विकास आयरन इण्डस्ट्रीज से मोहम्मद शरीफ शाह के मकान तक।
- माण्डल के सदर बाजार में उत्तर दिशा में सत्यनारायण सोमाणी के मकान तक। दक्षिण दिशा में गोपाल टेलर के मकान तक एवं पश्चिम दिशा में जगमोहन भण्डिया के मकान तक की संपूर्ण सीमा क्षेत्र में जीरो मोबिलिटी एरिया घोषित किया है।

Published on:
21 Jun 2020 09:31 pm
Also Read
View All