भिंड

Breaking : भीषण सडक़ हादसे में सात की मौत,28 घायल,हर तरफ मची चीख पुकार

Breaking : भीषण सडक़ हादसे में सात की मौत,28 घायल,हर तरफ मची चीख पुकार
2 min read
• •
Oct 25, 2018
bhind
Breaking : भीषण सडक़ हादसे में हर तरफ मची चीखपुकार,सात की मौत,28 घायल

भिण्ड। गुरुवार का दिन भिण्ड के लोगों के लिए काला दिन लेकर आया। दोपहर को एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने एक साथ सात लोगों को मौत के आगोश में ले लिया। साथ ही इस हादसे में २८ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अभी भिण्ड के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर तीन बजे दो बस चालक सवारियों से भरी बस रौन थाना क्षेत्र के मेहदा घाट से गुजर रही थी तभी दोनों बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि इस हादसे में बस के ड्राइवर सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो 28 घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और डॉयल १०० मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुंरत ही जिला अस्पताल और ऊमरी रौन स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां सभी का उपचार किया जा रहा है।

घायल यात्रियों के नाम
देव कुमार उम्र 60 साल निवासी माधवगढ़ जिला जालौन, कल्लू उम्र 40 साल निवासी गोपालपुरा,आवेद खान 16 साल निवासी गोपालपुरा,छोटे सिंह उम्र 55 साल निवासी देहरा,कलावती उम्र 7 साल निवासी जिला जालौन,

मीना 45 साल निवासी महरौली,शारदा उम्र 50 साल निवासी जालौन,रामप्रकाश दौरे उमर 50 साल निवासी जिला जालौन सहित अब तक २८ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। जबकि इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।

हर तफर चीखपुकार

बसों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद हर तरफ हाहाकार मची हुई थी। लोग अपने परिजनों व नाते रिशतेदारों को ढूंढने के लिए इधर उधर भाग रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल हर संभव इलाज किए जाने की बात कही।

Updated on:
25 Oct 2018 05:06 pm
Published on:
25 Oct 2018 05:02 pm