25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर में हनुमानजी के दर्शन के लिए निकला था भाजपा नेता का बेटा, 2 दिन बाद मंदिर के पास गड्ढे में मिला

BJP Leader son death: भिंड से हनुमानजी के दर्शन करने पहुंचे भाजपा नेता के बेटे आशीष के साथ अचानक हादसा हो गया। दो दिन बाद मंदिर के पास गड्ढे में मिला।
2 min read
Google source verification

भिंड

•

image

Akash Dewani

•

Sep 25, 2026

bjp leader son death ashish missing for 2 days found in pit near mandir

BJP Leader Son Death: भिंड के भाजपा नेता के बेटे की गड्ढे में डूबने के कारण मौत (फोटो सोर्स- Patrika/Enhanced by Chatgpt)

Bhind BJP Leader son death: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भाजपा नेता के घर अचानक गुरूवार सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सोमवार से लापता को बेटे को जब भाजपा नेता ने मंदिर के पास खोदे गए गड्ढे में संदिग्ध हालत में देखा तो वह अपने आंसू रोक नहीं पाए। मामला जिले के दरौआ धाम के बुढ़वा क्षेत्र का है। यहां भाजपा नेता के बेटे की डेड बॉडी मंदिर के पास पार्किंग के पीछे एक गहरे गड्ढे में मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच यह मामला पैर फिसलने से गड्ढे में डूबने का बताया जा रहा है।

सोमवार से लापता था 'आशीष'

मिली जानकारी के अनुसार, युवक आशीष उर्फ आदित्य कुमार गुर्जर (30) सोमवार की रात से लापता था। वह अपने घर से ग्वालियर के महाराजपुरा से दर्शन करने का कहकर निकला। जब युवक की कोई खबर नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू। दो दिन बाद यानी गुरुवार सुबह युवक संदिग्ध हालत में गड्ढे में मिला। इस मामले को लेकर मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए है।

हनुमानजी के दर्शन करने निकला था, फिर कभी नहीं लौटा बेटा

जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मुरैना के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह गुर्जर (Shyam Sundar Singh Gurjar) उदियापुरा अरदोनी थाना रिठौरा हाल ग्वालियर का बड़ा बेटा आशीष उर्फ आदित्य कुमार (30) सोमवार को दंदरौआ मंदिर में डॉ हनुमान के दर्शन के लिए गया था। जब आशीष देर रात घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसी रात दंदरौआ मंदिर पहुंचकर उसकी खोजबीन शुरू की। दो दिन तक आसपास तलाश करने के बाद गुरुवार सुबह आशीष पार्किंग एरिया के पास एक बहुत गहरे गड्ढे में मृत अवस्था में मिला। पुलिस के अनुसार, अनुमान लगाया जा रहा है कि पैर फिसलने से आकस्मिक निधन हुआ है।

चितौरा रोड पर है गड्ढा

यह गड्ढा मंदिर में भराव के लिए मिट्टी खोदकर बनाया गया था, जिसकी सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं था। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि मंदिर से 500 मीटर दूर चितौरा रोड पर पार्किंग के पीछे एक तालाब है, जिसमें शौच क्रिया के दौरान डूबकर युवक की मौत हुई होगी। मामले की जांच शुरू कर दी है।