24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Harda Road Accident: एक दिन पहले ही खरीदी थी सेकंड हैंड कार, दूसरे दिन दो दोस्तों की मौत

Harda Road Accident: हरदा जिले में हुआ यह हादसा इतना भीषण था कि कार का इंजन काफी दूर जाकर गिरा...। इस घटना के बाद काफी देर तक जाम लग गया था...।
2 min read
Google source verification

हरदा

image

Manish Gite

Sep 24, 2026

Harda Road Accident

Harda Road Accident- हरदा जिले में हुए एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त कार। (फोटो सोशल मीडिया)

Harda Road Accident: हरदा जिले में गुरुवार को दोपहर में भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। यह दोनों दोस्त तेज रफ्तार कार में जा रहे थे, तभी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। खुदिया से सिराली के बीच यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त एकदिन पहले ही खरीदी गई सेकंड हेंड कार में घूमने निकले थे।

हरदा जिले के सिराली मकड़ाई मार्ग पर ग्राम खुदिया के पास यह भीषण दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन का इंजन अलग होकर दूर जा गिरा। कार में सवार दोनों युवक बाहर नहीं निकल पाए और काफी देर तक भीतर ही फंसे रहे। स्थानीय ग्रामीणो ने उन्हें बाहर निकाला और पुलिस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि रास्ते में ही दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले घायलों को निकालकर सिराली स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सिराली थाना प्रभारी सीताराम पटेल ने बताया कि हादसा गुरुवार दोपहर 12 बजे का है। खदिया गांव के पास सिराली की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। ग्रामीणों की मदद से युवकों को सिराली लाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों का पोस्टमार्टम खिरकिया में कराया जा रहा है।

कार में सवार सर्वेश बामनिया पिता विनोद बामनिया उम्र 22 और गौतम पिता पदम की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।

घटना के बाद लगा जाम

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल था। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई थी। घटनास्थल पर एंबुलेंस और पुलिस भी पहुंच गई थी। दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बड़ी मुश्किल से जाम खुलवाया। काफी देर तक वाहन धीमी गति से चल रहे थे।