7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Harda News: सालों का इंतजार खत्म… 6 मीटर चौड़ा रेलवे फुटओवरब्रिज का होगा निर्माण, हजारों यात्री करेंगे सफर

Railway Foot Overbridge extension: सालों से रेलवे फुटओवरब्रिज की मांग कर रहे लोगों को अब राहत मिलने जा रही है। रेलवे ने ब्रिज का विस्तार तेज कर दिया है।
2 min read
Google source verification

हरदा

image

Akash Dewani

Aug 07, 2026

railway foot overbridge extension for connectivity

Railway Foot Overbridge extension: यात्रियों के लिए बनेगा 6 मीटर चौड़ा रेलवे फुटओवर ब्रिज (फोटो सोर्स- Patrika)

Harda News: हरदा स्टेशन तक पहुंचने के लिए अब शायद रेलवे लाइन पार नहीं करनी पड़ेगी। सालों से जिस बदलाव का इंतजार था, वह आखिरकार जमीन पर उतरता दिख रहा है। हजारों लोगों को इसका फायदा मिलेगा।रेलवे द्वारा ट्रेन के यात्रियों के साथ आम लोगों को आने जाने के रेलवे फुट ओवरब्रिज (Railway Foot Overbridge) की लंबाई बढ़ाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। आने वाले दिनों में हजारों लोग रेलवे लाइन की बजाय ब्रिज से आना-जाना कर सकेंगे। इस सुविधा को पाने के लिए नागरिक सालों से रेलवे के अधिकारियों से मांग कर रहे थे, जो आज पूरी होती दिख रही है।

अमृत भारत योजना के तहत होगा निर्माण

जानकारी के अनुसार रेलवे द्वारा अमृत भारत योजना के तहत आरपीएफ थाने के पास प्लेटफार्म नंबर एक से लेकर प्लेटफार्म नंबर दो, तीन तक लगभग 2.5 करोड़ की लागत से 12 मीटर चौड़ा नया रेलवे फुटओवरब्रिज बनाया गया है। लेकिन प्लेटफार्म नंबर तीन के सामने स्थित वार्ड नंबर 29 के फाइल वार्ड, बंगाली कॉलोनी, देव कॉलोनी और उड़ा के लोगों को रेलवे प्लेटफार्म पर आने या फिर बाहर जाने के लिए रेलवे लाइन में से ही निकलना पड़ रहा है।

इसे देखते हुए रेलवे ने उक्त क्षेत्रों के नागरिकों को आवागमन की सुविधा देने के लिए रेलवे फुट ओवरब्रिज की लंबाई बढ़ाकर इसे 6 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। वर्तमान में ब्रिज के ऊपर शेड लगा दिया गया है। वहीं लोगों को चलने के लिए फर्श बनाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही ब्रिज के ऊपर चढ़ने उतरने के लिए खंभे खड़े करके सीढ़ियां बनाने का काम शुरु हो गया है। ऊपर शेड के लिए भी लोहे के एंगल लगा दिए हैं।

प्रतिदिन चार हजार से ज्यादा लोग करेंगे सफर

इस ब्रिज के बनने के बाद करीब 4 हजार लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। नागरिकों का कहना है कि प्लेटफार्म नंबर एक, दो-तीन पर एस्केलेटर और लिफ्ट के काम अधूरे पड़े हुए हैं। यात्रियों को सामान कंधे एवं हाथ में लादकर प्लेटफार्म तक आने-जाने में परेशानी हो रही हैं। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से जल्दी एस्केलेटर और लिफ्ट शुरु करने की मांग की है।

हरवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के के लिए भी रेलवे फुटओवरब्रिज बनाया जा रहा है। जिसका काम अंतिम चरणों में है। शीघ्र ही नागरिकों को ब्रिज से आवागमन की सुविधा मिलेगी।-नवल अग्रवाल, रेलवे जनसंपर्क