16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिंड में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रिस्त करने पर हंगामा, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

Ambedkar Statue Damage : सींगपुरा में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में ग्रामीणों ने ऊमरी थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Google source verification
Ambedkar Statue Damage

भमरी थाने का घेराव करते ग्रामीण (फोटो सोर्स: Patrika)

Bhind News :मध्य प्रदेश के भिंड जिले के ऊमरी थाना इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा इलाके स्थित भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को छतिग्रस्त कर दिया। मामले सामने आने के बाद से ही ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। हालात इस कदर बिगड़े के ग्रामीणों ने उनकी थाने को ही घेर लिया।

आपको बता दें कि, जिले के अंतर्गत आने वाले सींगपुरा में बीती देर रात अज्ञात लोगों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि, तीन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है और जैसे ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे, असामाजिक तत्व मौके से फरार हो गए।

नाराज ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

देखते ही देखते घटना की जानकारी इलाके में फैली स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को ग्रामीणों ने थाना ऊमरी पहुंचकर घेराव किया और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, खबर लिखे जाने से पहले जानकारी सामने आई है कि, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। अभी-अभी सामने आए अपडेट के अनुसार, आरोपियों के नाम तेज भदौरिया, गोरे भदौरिया और प्रशांत भदौरिया को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ग्रामीणों की मांग

बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश भैया के नेतृत्व में बुधवार को ग्रामीण प्रतिमा टूटने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने, प्रतिमा स्थल पर दूसरी प्रतिमा को स्थापित कराने, प्रतिमा को CCTV कैमरे की निगरानी में करने और प्रतिमा के आसपास बाउंड्री वॉल का निर्माण कराने की मांग रखी है।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, नाराज भीड़ को समझाइश देते हुए ऊमरी पुलिस ने उनकी मांगों पर संज्ञान लेने का आश्वास्न दिया, साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सबूतों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, जांच जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।