13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhind news: e-KYC नहीं कराई तो हो जाएं तैयार ! कमर्शियल में शिफ्ट होगा घरेलू गैस कनेक्शन

Domestic gas connection: 56 हजार एलपीजी उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई, 16 अगस्त तक न कराने पर घरेलू कनेक्शन कमर्शियल में होंगे शिफ्ट।
2 min read
Google source verification

भिंड

image

Astha Awasthi

Aug 13, 2026

Domestic gas connection: घरेलू गैस कनेक्शन होगा कमर्शियल (Photo Source - Patrika)

Domestic gas connection: घरेलू गैस कनेक्शन होगा कमर्शियल (Photo Source - Patrika)

Bhind news: घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं को इस बार बड़ा जोखिम उठाना पड़ेगा। एमपी के भिंड जिले में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या 56 हजार है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। केवाइसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन को कमर्शियल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। ऐसे में उन्हें 4.2 किग्रा के बजाए 19 किग्रा का सिलेंडर दिया जाएगा। वहीं घरेलू के साथ उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को अब हर साल केवाइसी करवानी अनिवार्य होगी। केवाइसी न करवाने पर सब्सिडी रोक दी जाएगी।

56 हजार उपभोक्ताओं ने नहीं कराई ई-केवाईसी

बता दें जिले में 34 एजेंसियां हैं और सभी ने उपभोक्ताओं को 16 अगस्त तक केवाइसी कराने को कहा है। इसके बाजवूद 56 हजार उपभोक्ताओं ने केवाइसी नहीं कराई। दरअसल अनुपयोगी कनेक्शनों को बंद करने के लिए अब हर साल ई-केवाईसी करवाने का नियम लागू किया गया है। यदि परिवार में किसी व्यक्ति के नाम से कनेक्शन है और वह मृत हो जाता है, या कनेक्शन का उपयोग नहीं कर रहा है, तो ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन अपडेट हो जाएंगे। यदि कनेक्शन हस्तांतरित करवाना चाहते हैं तो उसकी प्रक्रिया केवाइसी से पूर्व करनी होगी। लेकिन यदि परिवार में कनेक्शनधारी व्यक्ति के अन्य परिजन के पास पहले से कनेक्शन है तो उसे बंद कर दिया जाएगा।

3 दिन का समय शेष

केवाइसी के लिए अब तीन दिन का समय शेष है। जिले में कुल 2 लाख 80 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग 56 हजार उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है। गैस एजेंसियों ने ई-केवाईसी के लिए 16 अगस्त तक का समय दिया है। यदि उपभोक्ता इस अवधि तक ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो उनके सभी घरेलू कनेक्शन वाणिज्यिक कनेक्शनों में परिवर्तित कर दिए जाएंगे। वाणिज्यिक सिलेंडर (19 किलो) की कीमत लगभग 3000 रुपए है जो घरेलू गैस से काफी महंगा पड़ता है।

आधार और मोबाइल नंबर जरूरी

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ई-केवाईसी के लिए केवल आधार और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। पिछले दो साल से सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को केवाइसी के लिए तारीख बढ़ाई जा रही है. लेकिन लोग जागरूक नहीं हैं। ऐसे में विभाग ने यह माना है कि जिन लोगों ने केवाइसी नहीं करवाई है वे कनेक्शन अस्तित्व में नहीं हैं। उनका उपयोग अन्य लोगों द्वारा किया जा रहा है।

ये भी जानिए

2.80 लाख उपभोक्ता जिले में।
50 हजार उपभोक्ता शहर में।
56 हजार की अधूरी केवाइसी।
16 अगस्त तक केवाइसी का समय।
19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा।