29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पालतू कुत्ते को पेड़ पर लटकाया, भिंड में फिर अमानवीयता की पार की हदें

Pet dog chopped into 25 pieces in Bhind - आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, युवक ने दिखाई क्रूरता, पालतू कुत्ते की निर्मम हत्या
2 min read
Google source verification

भिंड

image

deepak deewan

Jul 29, 2026

Pet dog hanged from a noose and chopped into 25 pieces in Bhind

भिंड में पालतू कुत्ते को फंदे पर लटकाकर 25 टुकड़े किए- Demo pic- Ai image - Patrika

Bhind - भिंड में एक पालतू कुत्ते की निर्मम हत्या कर दी गई। एक युवक ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसे पहले पेड़ से फंदे पर लटकाया और फिर लाठियों से पीटा। इसके बाद उसके 20 से 25 टुकड़े कर दिए। इतना ही नहीं, इस हिंसक घटना का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। भिंड के ऊमरी थाना क्षेत्र के नुन्हाटा गांव में यह वारदात हुई। घटना की सूचना मिलते ही भिंड पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एमपी में कुत्तों के साथ क्रूरता की कई घटनाएं हो रहीं हैं। पेट लवर्स इस पर चिंता जता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, उमराव सिंह का पुरा निवासी युवक विवेक बाथम (25) ने यह बर्बरता की। उसे सोमवार को नुन्हाटा गांव में रामनरेश सिहं राजावत का पालतू कुत्ता घूमते हुए मिल गया। विवेक ने उसे रस्सी से बांधा और बेसली नदी के किनारे बीहड़ में ले गया। वहां उसने पहले कुत्ते को पेड़ से फंदे पर लटकाया। उस पर लाठियों से कई वार किए।

इतने पर भी मन नहीं भरा तो क्रूरता की हदें पार करते हुए विवेक और उसके साथी ने कुत्ते को कुल्हाड़ी से काटकर उसके 20 से 25 टुकड़े कर दिए। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

मामले में टीआइ ब्रजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया, कुत्ते के साथ इस तरह की क्रूरता बेहद निंदनीय है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

एक ओर जहां एमपी में पेट लवर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। लोग पालतू कुत्तों की जान से ज्यादा परवाह करते हैं वहीं कुछ हिंसक लोग उन्हें मार रहे हैं। बता दें कि भिंड जिले में पशु क्रूरता से जुड़ी ऐसी अन्य घटनाएं भी हुई हैं। अप्रैल 2025 में रावतपुरा खुर्द गांव में एक आवारा कुत्ते के दांत प्लास से उखाड़ने का मामला सामने आया था। इस केस में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इससे पहले फरवरी 2022 में दबोह कस्बे के फिरोज मोहल्ले से एक बेहद अजीब और दहला देने वाली घटना सामने आई थी। यहां 25 साल के एक युवक का पालतू कुत्ते को छत पर काटकर कच्चा चबाने और उसका खून पीने का मामला हुआ था। 2019 के एक मामले में कुत्ते के भौंकने पर उसे मारने पर आरोपी को कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई थी।

एमपी में कुत्तों के साथ क्रूरता

भोपाल के शाहपुरा इलाके में अज्ञात लोगों द्वारा कुछ आवारा कुत्तों को खाने में जहर देने का मामला सामने आया, जिससे उनकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। मुरैना जिले में लाठियों से पीटकर तीन छोटे पिल्लों की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया था