भिंड

सडक़ पर तड़प रहे घायलों को देखकर कलेक्टर ने रोकी गाड़ी, भिजवाया अस्पताल

भिण्ड जिले में आए दिन होते है हादसे, आज भी सडक़ हादसे मे एक की मौत
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2019, 5:10 PM IST
road accident
सडक़ पर पड़े घायलों को देखकर कलेक्टर ने रोकी गाड़ी, भिजवाया अस्पताल

भिण्ड। चंबल संभाग में आए दिन एक न एक हादसे होते रहते है,जिसमें सबसे अधिक हादसे भिण्ड जिले में होते हैं। यहां बीते तीन दिनों से लगातार हादसे हो रहे हैं और अब तक पांच लोगों की जान भी जा चुकी है। शुक्रवार दोपहर को भिंड जिले के मेहदा पुल के समीप दुर्घटना में घायलों को भिंड कलेक्टर छोटे सिंह ने देखा तो तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाकर घटनास्थल पर खड़े होकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को फोन लगाया।

लेकिन एम्बुलेंस देर से आने पर उन्होंने निजी वाहनों को भी रुकवाने की कोशिश की पर, तब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और कलेक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। यहां बता दें कि दुर्घटना मेहदा के पास चार पहिया एवं दोपहिया वाहन से हुई। जिसमें दुपहिया वाहन सवार इस घटना में घायल हो गए। सभी घायल उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंच बचाई जान
कलेक्टर के इस सराहनीय कार्य की शहर में हर जगह चर्चा है। क्योकि यदि इस कार्य में जरा सी भी देरी हो जाती तो हो सकता है कि घायलों की जान भी जा सकती थी,लेकिन भिंड कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर तत्काल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया,जिससे उनकी जान बच सकी। सभी घायल उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

सडक़ हादसे में युवक की मौत
इस हादसे से कुछ समय पहले ही गोहद चौराहा थाना अंतर्गत बंबा की पुलिया के निकट नेशनल हाईवे 92 पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे का बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक सुनील सिंह पुत्र मातादीन सिंह निवासी यदुनाथ नगर भिंड मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर के लिए जा रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
5 Jul 2019, 5:10 PM IST
Published on: