Bhind Road Accident : भिंड में ह्ए भीषण सड़क हादसे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश के मख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है।
Bhind Road Accident : मध्यप्रदेश के भिंड में मंगलवार को ह्ए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे देहात थाना क्षेत्र में इटावा रोड पर जवाहरपुरा के पास ह्आ। इटावा की ओर से आ रही तेज रफ्तार डंपर हाईवे किनारे खड़ी लोडिंग वाहन से टकरा गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश के मख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है।
सीएम मोहन(CM Mohan Yadav) ने एक्स पर दुख जाहिर करते हुए लिखा कि, 'भिंड जिले अंतर्गत जवाहरपुरा गांव के नजदीक नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना(Bhind Road Accident) में कई लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद है। मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन को निर्देशित किया जा चुका है।'
सीएम ने आर्थिक सहायता की जानकारी देते हुए आगे लिखा कि, 'सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि, गंभीर घायलों को 1-1 लाख एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।'