भिंड

हनुमानजी के दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं रोग : महंत रामदास

हनुमानजी के दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं रोग : महंत रामदास

2 min read
Jan 01, 2019
bhind
हनुमानजी के दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं रोग : महंत रामदास

भिण्ड। दंदरौआ हनुमान के दर्शन मात्र से रोग दूर हो जाते हैं। यह बात दंदरौआ धाम महंत रामदास ने कही। उन्होंने कहा कि सखी हनुमान आदिवैद्य हैं। दंदरौआ में प्रति मंगलवार एवं शनिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।मेले के अवसर पर फूल बंगला सजाया जाता है और डॉ. हनुमान के लिए छप्पन भोग लगाए जाते हैं।

महंत ने बताया कि वर्ष के पहले दिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को विशेष लाभ प्राप्त होगा। धाम के प्रवक्ता जलज त्रिपाठी के अनुसार धाम में वर्ष के पहले मंगल को जिले के अलावा यूपी के औरैया, इटावा, कानपुर, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, जालौन आदि जिलों से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

इसके अलावा राजस्थान के कई जिलों से भी श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने ने बताया कि मंगल के दिन रामचरित मानस का निरंतर पाठ चलता रहेगा।

Published on:
01 Jan 2019 07:02 pm