
भिंड जिले के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरी (Photo Source- Patrika)
Bhind News : मध्य प्रदेश के में नौतपा के दिनों में पड़ रही जारी भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम में बदलाव होना शुरु हुआ है। वहीं, भिंड जिले से खबर सामने आई है कि, यहां तेज आंधी और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा दी है। जिले में हुई अलग - अलग घटनाओं में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, पांच लोग घायल भी हैं। प्राकृतिक आपदा में 36 भेड़, पांच बकरियां और दो भैंसों समेत कुल 43 मवेशियों की भी जान चली गई है। तबाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, यहां कई गांवों में मकानों की दीवारें और छतें तक गिर गई हैं। बिजली और आंधी से मची तबाही से क्षेत्रीय लोगों में दहशत माहौल है।
जिले में सबसे ज्यादा तबाही गोहद इलाके के सर्वा गांव में मची है। यहां पूर्व मंडी अध्यक्ष दुर्गसिंह तोमर के पुत्र जितेंद्र सिंह तोमर (55) अपनी बेटी लाली (18) और छोटी बेटी स्वाति (16) के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब पौने दस बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे मकान की दीवार और छत का हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल गोहद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने जितेंद्र सिंह और स्वाति को ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में जितेंद्र सिंह तोमर की मौत हो गई।
दूसरी बड़ी घटना जिले के देहात थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले सदारीपुरा गांव में घटी है। यहां रामप्यारी जाटव (65) पत्नी बंसीलाल जाटव घर के बाड़े में चारपाई पर सो रही थीं। बताया जा रहा है कि, उसे बाड़े में उनकी बकरियां भी बंधी थीं। देर रात आकाशीय बिजली बाड़े की दीवार पर गिरी, जिससे दीवार ढह गई। मलबे में दबने से रामप्यारी के साथ साथ बाड़े में बंधी पांच बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।
यही नहीं, तीसरी घटना जिले के मौ इलाके के अंतर्गत आने वालेअतरसोंहा गांव से सामने आई है। तेज आंधी के चलते जगमोहन सिंह गुर्जर के मकान की छत अचानक गिर गई। हादसे के वक्त 3 भाई मकान के भीतर मौजूद थे। ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद शिव कुमार गुर्जर (50) को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, रामवीर सिंह गुर्जर (45) और अमर सिंह गुर्जर (65) इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल, दोनों को अस्पताल में भर्ती करा कराकर इलाज शुरु कर दिया गया है।
Published on:
30 May 2026 10:37 am
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
