
गोहद. गोहद का सफ ाई अभियान क्रांति संगठन कोरोना सोल्जर्स की भांति कार्य कर रहा है। संगठन के लोग निवासियों को संक्रमण से बचाव के लिए दिन-रात प्रयास में जुटे हुए हैं। बता दें कि इन दिनों जिलेभर में सबसे अधिक संक्रमित गोहद क्षेत्र से ही निकल रहे हैं। इसके बाद से संगठन के लोगों ने मैदान में रहकर लोगों की सुरक्षित करने का निर्णय लिया है। दरअसल, गोहद नगर के वार्ड क्रमांक 1, 2, 4, 6 व 15 में लोगों ने व्यक्तिगत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वार्ड के अंदर आने वाले रास्तों को बंद कर दिया है। वहीं नगर के अलग-अलग वार्डों में सफाई अभियान क्रांति के लोगों ने उन रास्तों से होकर गुजरने वाले लोगों को सेनेटाइज करने का जिम्मा लिया है। साथ ही संगठन द्वारा बाहर से आए लोगों की जानकारी भी तत्काल स्वास्थ्य विभाग को देकर जांच कराने के बाद ही एंट्री दी जाती है। सफ ाई अभियान क्रांति संगठन के शैलेंद्र भदौरिया, बृजमोहन बिल्वार, बड़े कटारे, योगेंद्र भदौरिया, राम कंसाना, पिंकी उ‘चाडिया, संजय पटेल, मारियो व्यास जैसे कार्यकर्ताओं ने मिलकर नगर की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाई है।
ये किए गए हैं इंतजाम
नगर के जिन वार्डों में यह संगठन काम करने पहुंच चुके हैं वहां इनके द्वारा लगातार युवकों की ड्यूटी लगाई जाती है। जो जरूरी काम से बाहर गए लोगों को सेनेटाइज करते हैं।
वहीं जो लोग अन्य शहरों या हॉटस्पॉट में शामिल बड़े शहरों से आते हैं। उनकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दी जाती है और उन्हें वहीं रोककर स्वास्थ्य अमले के हवाले कर देते है।
वार्डों में एंट्री के लिए बनाए गए रास्तों को बांस, डंडे व झाडिय़ां रखकर बंद कर दिया गया है।
वार्डों के निवासियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति मास्क का उपयोग
नहीं करता है तो बाहर घूमने तक की मनाही है।