भिंड

Breaking : तेजी से दौड़ रही स्कूली वैन में लगी आग, धू-धू कर जली

शहर के मुरैना रोड पर चलती स्कूली वैन में आग लगने से मची हडक़ंप
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2019, 5:26 PM IST
Fire in school van
तेजी से दौड़ रही स्कूली वैन में लगी आग,धू-धू कर जली

भिण्ड। जिले के मेहगांव कस्बे में संचालित एक राधिका कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों को लेने के लिए जा रहे वन में अचानक आग लग गई। हादसा मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे का बताया गया है। हादसे के दौरान वाहन चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। चालक ने बताया कि वह कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों को रोज की तरह स्कूली वैन से लेने जा रहा था तभी मुरैना रोड पर चलती वैन में अचानक आग लग गई और वह धू धू कर जलने लगी।

आग की लपटे इतनी तेज थी कि उसने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। यह चिंतनीय विषय है कि यदि यह हादसा स्कूल से बच्चों को लाने के बाद हुआ होता तो न जाने कितने नौनिहालों की जान जा सकती थी और एक बड़ा हादसा भी घटित हो सकता था।

इस हादसे के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की नजर से इस तरह के अनफिट वाहन कैसे स्कूली बच्चों को लाने और ले जाने का काम कर रहे हैं। आपको यहां बतां दें कि इससे पहले भी भिण्ड जिले में इसी तरह की घटनाए होती रही है लेकिन अफसरों की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।

Published on: