भिंड

सीजन का पहला घना कोहरा: भिण्ड में सुबह-सुबह छाई धुंध, ठंडी हवाओं से कंपकंपाए लोग

रविवार को छुट्टी की शुरुआत शहर और ग्रामीण अंचल में सीजन के पहले घने कोहरे के साथ हुई। शहर में सुबह पौने आठ बजे तक, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। लहार रोड से लेकर परेड चौराहे तक वाहन चालक रेड लाइट जलाकर निकलते नजर आए। ठंडी हवाओं के चलते लोग सर्दी से कंपकंपाते दिखाई दिए।
less than 1 minute read
Dec 14, 2025
fog in bhind

भिण्ड. रविवार को छुट्टी की शुरुआत शहर और ग्रामीण अंचल में सीजन के पहले घने कोहरे के साथ हुई। शहर में सुबह पौने आठ बजे तक, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। लहार रोड से लेकर परेड चौराहे तक वाहन चालक रेड लाइट जलाकर निकलते नजर आए। ठंडी हवाओं के चलते लोग सर्दी से कंपकंपाते दिखाई दिए।

सबसे अधिक कोहरा गौरी रोड स्थित सरोवर के आसपास देखा गया, जहां तालाब पूरी तरह धुंध की चादर में ढका रहा। दोपहर में मुरझाई धूप निकली, लेकिन ठंड का असर पूरे दिन बना रहा। लोग सुबह और शाम घरों से निकलते समय गर्म कपड़े पहनते नजर आए।

विवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक रात का तापमान और गिर सकता है।

सर्दी बढ़ते ही गर्म कपड़ों की बिक्री तेज

ठंड बढ़ने के साथ ही बाजार में गर्म कपड़ों की बिक्री में इजाफा हो गया है। ग्रामीण इलाकों से लोग खरीदारी के लिए शहर पहुंच रहे हैं। दुकानों के साथ-साथ हाथ ठेलों पर भी ऊनी कपड़े सज गए हैं। इस बार तिब्बती व्यापारियों की संख्या भी शहर में अधिक देखने को मिल रही है।

पिछले पांच दिन का तापमान

दिनअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
रविवार26.010.0
शनिवार25.010.0
शुक्रवार25.59.0
गुरुवार24.08.0
बुधवार25.011.0
Updated on:
14 Dec 2025 07:43 pm
Published on:
14 Dec 2025 07:43 pm