भिंड

Breaking : पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने सीएमओ को जड़ा थप्पड़, थाने पहुंचा मामला

भाजपा से विधायक बने थे नरेंद्र सिंह कुशवाह,अभी सपा में शामिल
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2019, 5:17 PM IST
Feature image

भिण्ड। शहर के बस स्टैंड के निकट स्थित कीर्ति स्तंभ का शिलालेख हटाने पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने नगर पालिका सीएमओ सुरेंद्र कुमार को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का महौल पैदा हो गया है। इस घटना के बाद सीएमओ पूर्व विधायक पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने की ओर रवाना हो गए है। यहां बता दें कि जैन समुदाय के लिए बनाए गए कीर्ति स्तंभ का निर्माण नगर पालिका द्वारा 5 साल पूर्व कराया गया था।

शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा अपने समर्थकों के पास कीर्ति स्तंभ परिसर में पहुंचे और वहां अपने नाम का शिलालेख लगा दिया। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू ने विरोध जताते हुए पत्थर को हटाने के निर्देश दिए।

दोपहर चार बजे नगर पालिका सीएमओ पत्थर हटाने की कार्रवाई कर रहे थे तभी पूर्व विधायक ने आकर सीएमओ के गाल पर थप्पड़ जड़ दिए और धमकी दे डाली। वहीं भिंड नगर पालिका सीएमओ मामले की शिकायत के लिए सिटी कोतवाली पहुंच गए हैं और पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग लेकर आवेदन पुलिस को दे रहे हैं।

सीएमओ के गाल पर जड़ दिया थप्पड़ा
पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा अपने नाम की शिलालेख पर टीका लगाना चाहते थे। जिसका वर्तमान विधायक संजीव सिंह कुशवाहा संजू ने विरोध करते हुए सीएमओ नगर पालिका भिंड से उक्त शिलालेख को हटवा दिया। इसी दौरान पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर सीएमओ के गाल पर थप्पड़ जड़ दिए।

Updated on:
7 Jun 2019, 5:17 PM IST
Published on: