Bhind Loksabha Seat : देश में लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। भिंड लोकसभा सीट पर 7 मई को होगी वोटिंग।
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि मध्यप्रदेश में चार चरणों में चुनाव कराए जाएंगे और चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक मध्यप्रदेश में 4 चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे और अगर भिंड लोकसभा सीट की बात करें तो भिंड में तीसरे चरण में चुनाव होंगे।
चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक भिंड लोकसभा सीट पर 7 मई को वोटिंग होगी और 4 जून को चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। भिंड लोकसभा सीट से भाजपा ने इस बार संध्या राय को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस की ओर से फूल सिंह बरैया चुनावी मैदान में हैं। इन दोनों के बीच ही सीट पर मुख्य मुकाबला है।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : भोपाल लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल
मध्यप्रदेश में 4 चरणों में लोकसभा के चुनाव कराए जाएंगे। पहला चरण 19 अप्रैल को दूसरा चरण 26 अप्रैल को तीसरा चरण 7 मई को और चौथा चरण 13 मई को होगा और इन सभी तारीखों पर प्रदेश की अलग अलग सीटों पर वोटिंग होगी।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : बालाघाट लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल