भिंड

ढीले पड़े नौतपा के तेवर, तापमान गिरने से लोगों ने महसूस की गर्मी से राहत, देर रात आंधी-बारिश

शाम के समय गौरी सरोवर के पार्कों में मौसम का आनंद लेने दिखाई दिए लोग

2 min read
May 30, 2020
ढीले पड़े नौतपा के तेवर, तापमान गिरने से लोगों ने महसूस की गर्मी से राहत, देर रात आंधी-बारिश

भिण्ड. गुरुवार की शाम अचानक आंधी के साथ जिले के कई इलाकोंं में रिमझिम और झमाझम बरसात से होने और शुक्रवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से पिछले चार दिनों से आग बरसा रहे सूर्यदेव के तेवर भी ढीले पढ़ गए। तापमान भी 7 डिग्री सेल्सियस तक धड़ाम से नीचे आ गया। मौसम के मिजाज बदलने से लोगों ने राहत की सांस महसूस की है।

गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री तक पहुंचने के बाद लग रहा था कि नौतपा जलाकर ही छोड़ेगा, लेकिन शाम 6.46 बजे अचानक आसमान में गहरे बादल घिर आए और धूल भरी आंधी के साथ बरसात शुरू हो गई। रात के समय लोगोंं को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार की सुबह भी हल्की बंूदाबांदी हुई। 10 से 12 बजे के बाद कुछ देर के लिए बदली की ओट से निकलकर सूर्यदेव ने फिर से मौसम को बदलने की कोशिश की, लेकिन अगले ही पल फिर से बादलों ने सूर्यदेव को अपने आगोश में ले लिया। इसके बाद शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा के झोंकों ने गर्मी को फटकने नहीं दिया। गुरुवार की शाम से जिस प्रकार मौसम ने करवट बदली है उसका लोगों को दूर-दूर तक अहसास नहीं था। शाम के समय गौरी सरोवर के किनारे पार्कों पर आम दिनों की अपेक्षा सैलानियों की ’यादा चहल-पहल दिखाई दी। जो लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए उन्होंने घरों की छतों पर ही बदले मौसम का लुत्फ उठाया। कई लोग ये भी एक-दूसरे से पूछते नजर आए कि ऐसा मौसम कब तक रहेगा, क्योंकि हाल फिलहाल मानसून आने की तो कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही। यानि गर्मी एक बार फिर से यौवन पर आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा।

बुजुर्ग बोले- नौतपा में बरसात सूखे का संकेत

कल आंधी और बरसात के बाद लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है तो वहीं बुजुर्गों का तजुर्बा अलग ही है। पुरानी बस्ती के श्यामसुंदर शर्मा, गोविंद नगर के विजयसिंह, हाउसिंग कॉलोनी के सीताराम, गढैय़ा के नंदकिशोर ने बताया कि नौतपा में बरसात शुभ संकेत नहीं है। नौतपा में जितनी गर्मी पड़ती है उतनी ही बरसात होने की संभावना बढ़ जाती है। नौतपा में बरसात होने से सूखा पडऩे के संकेत मिल रहे हैं।

कुछ यूं गिरा तापमान

गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे का तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.1 था, लेकिन शाम को ही तापमान गिरना शुरू हो गया। शुक्रवार को दोपहर 2.45 बजे का तापमान गिरकर 39.2 डिग्री पर आ गया वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री रह गया। आद्रता 54 फीसदी हो जाने से मौसम में उमस को अहसास होने लगा है।

-लॉकडाउन है, बाजार मेंंं रौनक नहीं, किसी के पास संक्रमण के कारण बैठ नहीं सकते। आज थोड़ा मौसम में चेंज हुआ तो यहां गौरी सरोवर पर चले आए। ठंडी हवा के आंचल में सुकू न महसूस हो रहा है। इन चार दिनों में गर्मी ’यादा पड़ गई है।

दीनानाथ दुबे, झांसी रोड भिण्ड

-मौसम ठंडा जरूर हो गया है, लेकिन मौसम में उमस भी बढ़ गई है। घर में गर्मी के कारण घुटन हो रही है। यहां बिहारी पार्क में आकर अ‘छा लग रहा है। ब"ो भी साथ में हैं, दिनभर परेशान करते हैं थोड़ा सा इनका मन बहल जाएगा।

सुनीता भदौरिया, गृहणी मीरा कॉलोनी भिण्ड

Published on:
30 May 2020 05:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर