भिंड

‘जय श्री राम बोल’ : युवक के साथ मारपीट, जबर्दस्ती लगवाए नारे, Video Viral

- युवक से लगवाए 'जय श्री राम' के नारे- मारपीट का वीडियो हुआ वायरल- 4 बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज- पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2023, 6:25 PM IST
man beaten case bhind
'जय श्री राम बोल' : युवक के साथ मारपीट, जबर्दस्ती लगवाए नारे, Video Viral

सरकार और पुलिस प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद मध्य प्रदेश में कूनून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। एक तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुंडे बदमाशों के हौसले पस्त करने के लिए बुल्डोजर वाली कारर्वाई कर रहे हैं बावजूद इसके इन बदमाशों पर प्रशासन और पुलिस की किसी सख्ती का कोई असर नहीं है। इसी की ताजा बानगी देखने को मिली सूबे के भिंड जिले से, जहां कुछ बदमाशों द्वारा एक युवक से मारपीट करते हुए जबरदस्ती 'जय श्री राम' के नारे लगवाए हैं।


आपको बता दें कि, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बदमाश, पीड़ित दलित युवक से जबर्दस्ती जयश्री राम बुलवा रहा है। यही नहीं युवक के साथ मारपीट करते हुए कुछ आपत्तिजनक शब्द बोलने के लिए भी मजबूर किया है। मारपीट और प्रताड़ना के बाद मामले की शिकायत लेकर पीड़ित थाने पहुंचा और चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने भी मामले में एक्शन लेते हुए अबतक तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है। बता दें कि, ये हैरान कर देने वाली घटना शहर के अंतर्गत आने वाले गोहद थाना इलाके में आने वाले गौहद चौराहे की बताई जा रही है।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

फिलहाल, सोचने वाली बात तो ये है कि, गुंडे बदमाशों को जमीन में गाड़ने की खुली चुनौती देने वाले मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के राज में क्या ऐसी घटना संभव है, क्योंकि, पिछले दिनों ही खुले मंच से मुख्यमंत्री शिवरांज सिंह चौहान ने मंच से आतंक फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा था कि, अगर मध्य प्रदेश में आतंक फैलाने की कोशिश की तो 10 फीट जमीन में गाड़ दूंगा। अब देखने वाली बात ये है कि, इस मामले में सरकार क्या एक्शन लेती है ?

Published on: