
भिण्ड। विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार रुकने से 48 घंटे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए भिंड पहुंचे,यहां पर शाह ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से जनमानस से समर्थन मांगा,शाह के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा,सांसद डॉ.भागीरथ प्रसाद इटावा से विधायक सरिता भदौरिया,अशोक कटारिया,जिला अध्यक्ष संजीव कांकर सहित भिंड से पार्टी प्रत्याशी राकेश सिंह चतुर्वेदी,अटेर से प्रत्याशी अरविंद सिंह भदौरिया,मेहगांव से प्रत्याशी राकेश शुक्ला मंच आसीन रहे।
कार्यक्रम का संचालन पार्टी के महामंत्री सत्येंद्र सिंह भदोरिया के द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि चुनाव प्रचार की व्यवस्था के चलते गोहद से चुनाव लड़ रहे प्रदेश सरकार में सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य और लहार प्रत्याशी रसाल सिंह शाह की सभा में नहीं पहुंच सके। शाह ने अपने भाषणों में जहां एक और भिंड की महिमा का गुणगान किया,वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि आने वाले समय में लोग कांग्रेस को दूरबीन से ढूंढते रह जाएंगे।
राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होने कहा कि राहुल बाबा को रवि और खरीफ की फसल के बारे में ज्ञान नहीं है यदि उनसे दो रवि और खरीफ की फसलों के नाम पूछे जाएं तो वह बता नहीं पाएंगे। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ बोलने वाली पार्टी हैऔर वह झूठ जोर से और सार्वजनिक बोलती है।
यहां पर जिले के 5 प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने आए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंच से पांचों प्रत्याशियों को समर्थन देने की बात कही लेकिन चुनाव प्रचार की व्यवस्था के चलते प्रदेश सरकार में मंत्री लाल सिंह आर्य और लहार से पार्टी प्रत्याशी रसाल सिंह शाह के चुनावी सभा में नहीं पहुंच सके। शाह यहां हेलीकॉप्टर से पहुंचे और करीब 16 मिनट के अपने भाषण में भिंड के गोरी सरोवर दिव्यांग वाटर स्पोट्र्स केंद्र, भिंड के नंबर वन जिला चिकित्सालय का जिक्र करते हुए उन्होंने शिवराज सरकार की जमकर तारीफ की।