भिंड

पंचायत में मुजरा, फिल्मी गानों पर लड़कियों के ठुमकों पर हवा में उड़े नोट, छलके जाम, Video

mp news: पंचायत भवन में हुई सरपंच की अश्लील पंचायत का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल..।

2 min read
Nov 27, 2024

mp news: मध्यप्रदेश के भिंड जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जैसा कि पुरानी हिंदी फिल्मों में नजर आता था। ये वीडियो पंचायत भवन में लगी सरपंच की अश्लील पंचायत का है। जिसमें शराब है और साथ ही साथ लड़कियों का अश्लील डांस भी है। इतना ही नहीं पंचायत भवन में हुए इस मुजरे में लोगों ने जमकर लड़कियों के अश्लील डांस पर नोट भी उड़ाए। पंचायत भवन में हुई अश्लील पंचायत का वीडियो वायरल होने के बाद मामला लहार एसडीएम विजय यादव तक पहुंच चुका है जिन्होंने जांच कराने की बात कही है।

देखें वीडियो-

पंचायत में सरपंच की 'अश्लील पंचायत'

पंचायत में सरपंच की अश्लील पंचायत का ये मामला भिंड जिले के लहार के अंतर्गत आने वाली कुर्थर पंचायत का है। जहां पंचायत भवन में मुजरे का ये कार्यक्रम हुआ। आयोजनकर्ता सरपंच व उसके बेटे थे जिन्होंने पंचायत भवन को अपनी रंगबाजी का अड्डा बना रखा है। आए दिन बाहर से लड़कियां बुलाकर पंचायत में अश्लील डांस कराया जाता है। अब जब पंचायत में मुजरा हुआ तो किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

छलके जाम, अश्लील डांस पर उड़े नोट

वायरल वीडियो में पंचायत भवन के अंदर लड़कियां फिल्मी गानों अश्लील डांस करते नजर आ रही हैं। लोग बैठकर डांस का मजा लूट रहे हैं। बताया गया है कि इस दौरान शराब के जाम भी छलकाए गए और सरपंच व उसके बेटे ने अश्लील डांस करने वाली युवतियों के ठुमकों पर जमकर नोट भी उड़ाए। गांव के लोगों का कहना है कि पंचायत में ये सब अक्सर होता है। ग्रामीणों के लिए कभी पंचायत का दरवाजा नहीं खुलता लेकिन शराबखोरी और अश्लील डांस के लिए महफिल जरूर सजी रहती है।

Updated on:
27 Nov 2024 07:52 pm
Published on:
27 Nov 2024 07:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर