सिपाही को बनाया था निशाना अब पकड़े

आरक्षक से मारपीट करने के आरोपी पकड़े
less than 1 minute read
Jul 07, 2017
police
police
भिण्ड
.
मेहगांव पुलिस
ने सात माह पहले एक आरक्षक से
मारपीट कर दस हजार रुपए का
मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों
को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियो
ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर
लिया है।



थाना
प्रभारी मेहगंाव नरेंद्र
त्रिपाठी ने बताया कि २६ नवंबर
२०१६ की शाम को मेघपुरा पुलिया
के पास बाइक से आ रहे आरक्षक
अनिल दिवाकर को रोककर मारपीट
कर मोबाइल लूट लिया था। पुलिस
को मुखबिर से सूचना मिली कि
इस वारदात को कोर्ट में बाइक
का ठेका चलाने वाले खेरिया
तौर निवासी प्रदीप धाकरे ने
अपने साथियों के साथ अंजाम
दिया है।




त्रिपाठी
ने बताया कि पुलिस ने जब प्रदीप
को हिरासत में लेकर पूछतांछ
की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार
कर लिया। आरोपी के बयानों के
आधार पर पुलिस ने उसके दो अन्य
साथियों ध्रुव सैंथिया और
रिंकू उर्फ कृपाल सिंह को भी
पकड़ लिया। वारदात को अंजाम
देने के बाद प्रदीप ने लूटा
गया मोबाइल अपने फुफे रे भाई
सायना निवासी दंबे उर्फजगत
प्रताप सिंह को सिर्फ तीन हजार
में बेच था। दंबे मोबाइल लेकर
दिल्ली चला गया था।
Published on:
07 Jul 2017 11:48 pm