भिंड

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, गांव में मची चीखपुकार

दबोह थाना अंतर्गत ग्राम बड़ा गांव में दोपहर तीन बजे हुआ हादसा
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jul 2019, 5:38 PM IST
woman death
आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, गांव में मची चीखपुकार

भिण्ड। भिंड जिले के दबोह थाना अंतर्गत ग्राम बड़ा गांव में उस समय चीखपुकार मच गई जब एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब महिला अपनेखेत पर धान रोप रही थी।

जानकारी के अनुसार मीरा देवी पत्नी परशुराम दोहरे रविवार की दोपहर को अपने खेत पर करीब तीन बजे धान रोप रही थी तभी तेज आवाज से बिजली गिरने की आवाज आई। जिसमें 42 वर्षीय महिला चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दी। जो कि मौके पर पहुंचे और तुंरत ही महिला को लेकर अस्पताल भी पहुंचे,लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी। बाद में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही उसके बच्चे बार बार मां को पुकार रहे हैं। आपको यहां बता दें कि जिले में बीते छह महीने में बिजली गिरने से दो अन्य लोगों की भी मौत हो चुकी है।

Published on: