भिंड

रंजिश के चलते मां को मारी गोली, बेटे के सिर पर दे मारा डंडा

रंजिश के चलते दो परिवारों में हुआ झगड़ा
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2019, 3:03 PM IST
woman gun shot in bhind
रंजिश के चलते मां को मारी गोली, बेटे के सिर पर दे मारा डंडा

ग्वालियर। पुरानी रंजिश के चलते दो परिवारों में हुई लड़ाई में गोली चल गई। मारपीट और गोली की इस घटना में दो लोगों गंभीर रूप से घायल हुए है। महिला और युवक रिश्ते में मां-बेटे हैं जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भिंड जिले के बरोही थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो हमलावरों ने एक 55 वर्षीय महिला को गोली मार दी, जबकि उसके 25 वर्षीय बेटे को सिर में लाठी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं बताया जा रहा है दोनों ही परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है।

महिला की हालत गंभीर
गोली लगने से महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना स्थल से अस्पताल ले जाते वक्त महिला का काफी सारा खून निकल गया है। जिसके चलते हालत नाजुक बनी हुई है।

संचालक पर कॉपी राइट का मामला दर्ज
दबोह में अवैध तरीके से चल रही केबल नेटवर्क पर स्टार तथा जी कंपनी के अधिकारियों ने छापा मारकर अवैध रूप से केबिल नेटवर्क चला रहे लोगोंं के खिलाफ कॉपी राइट अधिनियम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शुक्रवार दोपहर कंपनी के अधिकारियों के सहयोग से पुलिस ने कंट्रोल रूम से आईडी व ट्रांसमीटर जब्त किए हैं। केबिल संचालक रामलखन कुरचानियां के खिलाफ दबोह एफआईआर दर्ज कराई गई है। यहां बता दें कि कंपनी के चैनलों को बिना अनुमति के दिखाया जा रहा था। भनक लगने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने अवैध रूप से चल रही केवल की वीडियोग्राफी कर रिकॉर्डिंग की और सबूतों सहित पुलिस को अवगत कराया। तीन दिन तक तो थाना प्रभारी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। कंपनी के अधिकारियों ने एसपी से संपर्क किय तो मामला दर्ज किया हुआ।

Published on: