भिवाड़ी

पाकिस्तान में मालामाल हुई भारत की अंजू, कंपनी बनाएगी ब्रांड एंबेसडर, घर बैठे मिलेगी सैलेरी

सोशल मीडिया पर मिले दोस्त से पाकिस्तान मिलने गई भारत की अंजू रफाइल उर्फ फातिमा को पकिस्तान के उद्यमी ने कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाने का वादा किया है।
2 min read
Aug 06, 2023
photo_6231227781438618005_x.jpg

भिवाड़ी. पाकिस्तान जाकर अंजू उर्फ फातिमा ने प्रेमी नसरूल्लाह से निकाह कर लिया है। पाकिस्तान सरकार ने बिना देर किए उसकी वीजा अवधि को भी दो महीने बढ़ा दिया है। इधर, अंजू के पति अरविंद ने भी भिवाड़ी थाने में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराकर कानूनी प्रक्रिया शूरू कर दी है।

अब दोनों की जिंदगी अलग-अलग रास्तों पर आकर खड़ी हो गई है। अंजू-अरविंद के दो बच्चे हैं। लेकिन अब दोनों की जिंदगी में आगे क्या होगा। दोनों विपरीत दिशाओं में आगे बढ़ चुके हैं। अंजू उर्फ फातिमा का अभी पाकिस्तान में खूब सत्कार हो रहा है। कुछ दिनों पूर्व पाकिस्तानी उद्यमी मोहसिन खान अब्बासी ने अंजू को 40 लाख का फ्लेट, नगदी और उपहार दिए थे। अब अब्बासी अंजू-नसरूल्लाह के पक्ष में खुलकर खड़े हो गए हैं। अब्बासी ने नसरूल्लाह को खूबसूरत बंदा बताते हुए अंजू को मेहमान बताया है। ऐसा मेहमान जो कि काफी दुश्वारियां झेलते हुए और कई वर्षों के इंतजार के बाद पाकिस्तान पहुंचा है। ऐसे मेहतान का सत्कार करना अब्बासी ने अपना फर्ज बताया है।

अंजू को पाकिस्तानी नागरिकता मिलने पर कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाने का वादा किया है। उद्यमी ने बताया कि अंजू को घर बैठे वेतन दिया जाएगा। अब्बासी का कहना है कि पाकिस्तान में पहले भी कई मुल्कों से लड़कियां आई हैं, जो यहां अच्छी जिंदगी गुजार रही हैं। नसरूल्लाह ने तीन चार साल के प्रयास के बाद अंजू को पाकिस्तान बुलाया, ऐसे में अंजू को वापस नहीं भेजा जा सकता। उसे जल्द पाकिस्तानी नागरिकता दिलाई जाएगी। पाकिस्तान एक खूबसूरत देश है, जो यहां आता है, वापस नहीं जाता। दोनों साथ रहकर काफी खुश हैं। जिस तरह से पाकिस्तानी उद्यमी द्वारा अंजू नसरूल्लाह को समर्थन दिया जा रहा है, उससे अंजू के भारत लौटने की स्थिति पर संशय बन गया है।

Updated on:
06 Aug 2023 10:45 am
Published on:
06 Aug 2023 10:45 am