भिवाड़ी

Rajasthan: गर्भवती महिला ने टेम्पो में दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल के गेट पर ही हो गया बच्चा, दौड़ा नर्सिंग स्टाफ

एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के मुख्य गेट के पास एक टेंपो में बच्चे को जन्म दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jun 2025, 12:46 PM IST
एआई जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर
एआई जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर

एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के मुख्य गेट के पास एक टेंपो में बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पाई, जिसके चलते वह टेम्पो से अस्पताल आई। लेकिन अस्पताल के मुख्य गेट पर पहुंचते ही महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई और उसने वहीं टेंपो में बच्चे को जन्म दे दिया। मामला भिवाड़ी के जिला अस्पताल का है।

इसके बाद अस्पताल में मौजूद नर्सिंग स्टॉफ दौड़ा और महिला को अस्पताल में लिया। नर्सिंग स्टाफ ने जच्चा और बच्चा दोनों को तुरंत संभाल लिया। अभी दोनों अस्पताल में है और दोनों स्वस्थ है। जच्चा व बच्चा अभी डॉक्टरोंं की देखरेख में है।

बता दें कि महिला बिहार की रहने वाली है। जो भिवाड़ी में पति के साथ रहती है। शुक्रवार को जब महिला को प्रसव पीड़ा हुइ तो परिवार के पास जानकारी और प्रचार-प्रसार की कमी के चलते 108 एंबुलेंस को नहीं बुलाया जा सका। मजबूरी में परिवार वाले टेंपो की मदद से भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही महिला की स्थिति गंभीर हो गई और उसने गेट पर ही टेंपो में नवजात को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा और मां दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी स्थिति अब सामान्य है।

Updated on:
7 Jun 2025, 12:46 PM IST
Published on: