भिवाड़ी

Dog Bites: एक युवक समेत बच्चे को कुत्ते ने काट खाया…चेहरा, नाक और होंठ को बुरी तरह नोंचा

Dog Bites Bhiwadi News: राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में कुत्तों के झुंड ने छह साल के बच्चे और युवक को नोच खाया। कुत्तों ने बच्चे के चेहरे और आंख को बुरी तरह से नोच लिया। उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर 12 से ज्यादा खरोंच के निशान हैं।

less than 1 minute read
Jun 02, 2025
सांकेतिक तस्वीर (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

Dog Bites Latest News: भिवाड़ी शहर में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर श्वानों के हमले की दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एक छह वर्षीय बच्चा और एक 26 वर्षीय युवक गंभीर घायल हो गए। श्वानों के हमले से शहर में दहशत के साथ जन आक्रोश भी है।


पहली घटना मिलकपुर क्षेत्र के बाबा मोहनराम मंदिर के पास शाम करीब पांच बजे हुई, जहां खेल रहे छह वर्षीय लकी पुत्र सुभाष चंद्र पर करीब 20 श्वानों के झुंड ने हमला कर दिया। श्वानों ने बच्चे को नोच डाला और एक श्वान ने उसे घसीटकर आंख और चेहरे पर गंभीर घाव कर दिया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने लकी को बचाया और जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर नाजुक हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इसके बाद दूसरी घटना यूआईटी सेक्टर सात में हुई, जहां लालू यादव पर श्वानों ने उनके घर के बाहर हमला किया। उनके चेहरे, नाक, होठों और सीने पर गंभीर चोटें आईं। उसे भी जिला अस्पताल से निजी अस्पताल में रेफर किया है। नवजीवन अस्पताल के डॉक्टर सतवीर के अनुसार दोनों घायलों का इलाज जारी है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि हमला करने वाला श्वान दो-तीन दिनों से इलाके में घूम रहा था और पहले भी लोगों को काट चुका है। उन्होंने नगर परिषद की लापरवाही पर नाराज़गी जताई और श्वानों को पकड़ने की जल्द कार्रवाई की मांग की।

Updated on:
02 Jun 2025 12:17 pm
Published on:
02 Jun 2025 09:31 am
Also Read
View All

अगली खबर