
मल्टी स्टोरी इमारतों में आग लगने पर हो सकता है बड़ा हादसा
भिवाड़ी. फिनलैंड से 15 करोड़ में खरीदा गया हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म सफेद हाथी बना खड़ा है। इस मशीन से 60 मीटर ऊंचाई तक आग बुझाई जा सकती है लेकिन सेंसर में खराबी आने की वजह से इतनी महंगी मशीन कबाड़ जैसी स्थिति में खड़ी है। दो साल का गारंटी अवधि निकलने के बाद प्लेटफॉर्म के सेंसर खराब हुए हैं, जिसे बदलने के लिए करीब 16 लाख रुपए की लागत आएगी। सेंसर फिनलैंड से ही आएंगे। नगर परिषद की फायर शाखा को यह मशीन 23 नबंवर 2023 को डीएलबी ने दी थी।
लाखों का स्टाफ तैनात
एक तरफ मशीन खराब पड़ी है, वहीं इसके रखरखाव एवं संचालन पर लाखों रुपए महीने का खर्च हो रहा है। डीएलबी और ब्रजवासी फर्म के बीच में पांच साल का एमओयू हुआ है। इसमें आपूर्ति फर्म मशीन को पांच साल तक ऑपरेट करेगी। फर्म के छह कर्मचारी अग्निशमन कार्यालय पर शिफ्ट में तैनात रहेंगे। नगर परिषद की ओर से आपूर्ति फर्म को प्रति वर्ष करीब 24 लाख रुपए का भुगतान किया जाता है।
डीएलबी डायरेक्टर को मार्गदर्शन के लिए पत्र लिखा है कि सेंसर को टेंडर प्रक्रिया से सही कराया जाए या सीधे कार्यादेश जारी कर दिए जाएं, अभी जबाव नहीं आया है। पत्र पिछले सप्ताह लिख दिया था, अगले सप्ताह तक जबाव आने की उम्मीद है।
नरेश मीणा, अग्निशमन अधिकारी
Published on:
12 Feb 2026 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allभिवाड़ी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
