भोजपुरी

Akshara Singh का देवी गीत रिलीज होते ही हुआ सुपरफ्लॉप, जानिए 24 घंटे में कितने मिले व्यूज

Akshara Singh New Song Release: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग 'गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी' पेश किया है, लेकिन भोजपुरी यूजर्स को उनके म्यूजिक वीडियो ज्यादा पसंद नहीं आए।

2 min read
Oct 11, 2023
akshara_singh_devi_song_gaweli_gitiya_bitiya_lageli_sunri_released.jpg
अक्षरा सिंह

Akshara Singh New Song Release: शारदीय नवरात्रि का आगमन बहुत ही नजदीक है। जगह-जगह माता जी मूर्ति पूजा हेतु छोटे बड़े पंडाल और आदि शक्ति दुर्गा की मूर्ति बन रही है। ऐसे में देवी मां के भक्तों के लिए भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह अपना नया देवी गीत लेकर आई हैं। अक्षरा सिंह के नए देवी गीत का टाइटल है, “गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी।”

जानिए अक्षरा सिंह ने क्या कहा
इस गाने में अक्षरा सिंह मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष पूजा करते हुए गीत गाते नजर आ रही हैं। अक्षरा का यह गाना उनके यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह इंटरटेनमेंट पर रिलीज हुआ है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। अक्षरा सिंह ने अपनी देवी गीत “गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी” को लेकर कहा कि मैं माता रानी की अनन्य भक्त हूं। इसलिए हर साल माता रानी के लिए गीत ले कर आती हूं।”

अक्षरा ने बताया क्यों मनाते हैं दुर्गा पूजा
एक्ट्रेस ने कहा, “दुर्गा पूजा हमारे धर्म में एक महत्वपूर्ण और प्रमुख त्योहार है। यह आध्यात्मिकता, सामाजिकता और सांस्कृतिकता का महान उत्सव है जो माता दुर्गा की पूजा और आराधना के माध्यम से मनाया जाता है। माता दुर्गा को शक्ति, सामर्थ्य, निर्णायकता और न्याय की प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है।”

अक्षरा ने आगे कहा, “यह त्योहार माता दुर्गा की प्रतिष्ठा, शक्ति और सामरिक महत्व का प्रतीक है। मैंने अपने इस गाने में उस महत्व के साथ गीत ‘गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी’ गाया। हमारा यह गाना आप सभी सुनिए और आशीर्वाद दीजिए। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह ही लीड अदाकारा हैं और उन्होंने ही इसे आवाज दी है।

वीडियो में लाल बॉडर की पीली साड़ी में अभिनेत्री का देसी अंदाज देखने रहा है। देवी गीत में एक्ट्रेस ने अपने जबरदस्त डांस का भी तड़का लगाया है, लेकिन इसके बावजूद भी वीडियो पर ज्यादा लाइक्स नहीं आए। 24 घंटे के बाद भी अभी तक इसे सिर्फ 5 हजार लोगों ने ही देखा है। हालांकि इससे पहले भी अभिनेत्री के सॉन्ग्स कुछ इस तरह से सुपरफ्लॉप हुआ था।

यहां देखें वीडियो

Published on:
11 Oct 2023 06:00 pm