भोजपुरी

मांग में सिंदूर और हाथों में मेहंदी ! Akshara Singh ने गुपचुप रचाई शादी? वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

Akshara Singh Video: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इनका भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब बोलबाला है। हालांकि ये गानों के साथ साथ विवादों के चलते भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। ये अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर अदाकारा अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं।

2 min read
Apr 20, 2023
akshara singh

Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। ये भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। अक्षरा इंडस्ट्री की हाई पेड स्टार्स में से एक हैं। इनके लाखों में चाहने वाले हैं। अदाकारा कभी अपने नए गाने तो कभी लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके साथ ही विवादों से भी इनका पुराना नाता रहा है। इन्हें इनकी बेबाकी के लिए भी जाना जाता है। अब अदाकारा की शादी की खबरें सामने आ रही हैं, जिसे सुन हर कोई हैरान है। अदाकारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मांग में सिंदूर और हाथों में मेहंदी लगाए दिख रही हैं।

हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह पीले रंग की साड़ी में खूबसूरत सी दिखाई दे रही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने हाथों में मेहंदी और मांग में सिंदूर भर रखा है। अक्षरा सिंह का ये लुक देखने के बाद कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि एक्ट्रेस ने गुपचुप शादी रचा ली है। हालांकि इस वीडियो का सच क्या है ये तो अदाकारा ही जानती हैं।

यह भी पढ़ें- देर रात अमिताभ बच्चन ट्विटर पर जोड़ने लगे हाथ

अक्षरा सिंह ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं चाहती भोजपुरी के प्रति मेरा प्रेम आप शेयर करें। भले ही कुछ गाने अश्लील हों लेकिन यह भाषा के आंचल जैसी, जिसने पवित्रता से ओढ़ी, बोली और पढ़ी मानो सारा यूपी-बिहार दिल में समा लिया हो।'

अभिनेत्री का ये वीडिय जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने अक्षरा सिंह से पूछा, 'क्या आपने सच में शादी कर ली है?'

वहीं दूसरे ने लिखा, 'सूट और जीन्स में भी अच्छी लगती हो आप।

एक ने लिखा- हमेशा की तरह खूबसूरत।

हाल ही में अक्षरा सिंह स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस दे रही थीं। वो स्टेज पर गाना गा रही होती हैं, लेकिन इसी बीच स्टेज पर एक शख्स आ जाता है और वो एक्ट्रेस पर नोटों की बारिश करने लगता है। वो नोटों की गड्डी उड़ा देता है। इसके बाद अक्षरा गुस्सा हो गई थीं और वो माइक को वापस करके परफॉर्मेंस छोड़कर चली गई थीं।

यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट पहुंची अराध्या

Published on:
20 Apr 2023 12:17 pm
Also Read
View All