भोजपुरी

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की अमेरिका में गूंज, अवॉर्ड मिलने के बाद भी नहीं हो रहा विश्वास

Akshara Singh: ‘कभी सोचा नहीं था कि बिहार के एक छोटे से कोने से चलकर अमेरिका की धरती पर अपने राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।’
2 min read
• •
Updated: 26 May 2025, 3:58 PM IST
Akshara Singh
Akshara Singh

Bhojpuri News: जब किसी के मेहनत को देखकर इतने बड़े स्तर पर सम्मानित किया जाता है तो यकीन करना उस इंसान के लिए मुश्किल हो जाता है कि क्या ये सब कुछ सच में हो रहा है। बिल्कुल ठीक ऐसा ही भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह की कर रही हैं।

उन्हें हाल ही में अमेरिका में एक विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया है। उनकी कला, मेहनत और अभिनय प्रतिभा को सराहते हुए उन्हें बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (BJANA USA) द्वारा एप्रिसिएशन अवॉर्ड से नवाजा गया है।

इस उपलब्धि से अक्षरा सिंह बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने प्रशंसकों के साथ अपनी खुशी साझा की है।

‘कभी सोचा नहीं था कि बिहार के एक छोटे से…’

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड लेते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस खास पल को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कभी सोचा नहीं था कि बिहार के एक छोटे से कोने से निकलकर अमेरिका की धरती पर अपने राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करूंगी। आज BJANA USA से मिला यह एप्रिसिएशन अवॉर्ड सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि मेरी मेहनत, संघर्ष और सपनों की जीत है।"

एक्ट्रेस ने कैप्शन में आगे लिखा, "भारत से हजारों मील दूर जब लोग बिहार का नाम गर्व और सम्मान के साथ लेते हैं, तो लगता है जैसे बरसों की मेहनत और संघर्ष आखिरकार रंग ले आए। जिस मिट्टी ने मुझे पहचान दी, आज उसी मिट्टी की खुशबू को अमेरिका तक पहुंचाना मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि हर उस लड़की का है जो बड़े सपने देखती है, हर उस इंसान का है जो अपनी जड़ों से जुड़कर आगे बढ़ता है।"

पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, "बीजेएएनए यूएसए का दिल से धन्यवाद! इतनी दूर रहकर भी अपने लोगों को जोड़ने, उनकी पहचान को संजोने और सम्मानित करने के लिए। आज एक भारतीय और खासकर एक बिहारी होने पर पहले से कहीं ज़्यादा गर्व महसूस हो रहा है।"

बीजेएएनए क्या काम करता है?

बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बीजेएएनए) एक गैर-लाभकारी संस्था (Non-Profit Organization) है, जिसका मुख्य उद्देश्य बिहार की समृद्ध संस्कृति, शिक्षा और समुदाय के विकास को बढ़ावा देना है।

Updated on:
26 May 2025, 3:58 PM IST
Published on: