भोजपुरी

Bhojpuri Movie: ‘छोटकी दीदी-बड़की दीदी’ का फर्स्ट लुक रिलीज, दंगल करने आ रही हैं अंजना सिंह!

Anjana Singh Bhojpuri Movie: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह और यामिनी सिंह की फिल्म छोटकी दीदी - बड़की दीदी का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। ये लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
2 min read
Jan 15, 2025
Anajan Singh Bhojpuri Movie Chotki Didi Badki Didi First Look out

Anjana Singh Bhojpuri Movie: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अंजना सिंह और यामिनी सिंह की फिल्म छोटकी दीदी - बड़की दीदी का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। निर्माता प्रदीप सिंह की फिल्म छोटकी दीदी-बड़की दीदी के फर्स्ट लुक में मुख्य अभिनेत्रियां अंजना सिंह और यामिनी सिंह का दमदार अवतार देखने को मिला है, जिसमें दोनों कीचड़ में सनी हुई एक्शन मोड में नजर आ रही हैं।

अंजना सिंह की नई मूवी

इसे देख ऐसा लग रहा है जैसे ये दोनों दंगल करने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके पहले पोस्टर को एक्ट्रेस अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- ‘दुश्मन के इरादा के करे कमजोर आ रहल बाड़ी अंजना सिंह, यामिनी सिंह बनके मजबूत डोर, देखीं नारी शक्ति से भरपूर फिल्म “छोटकी दीदी बड़की दीदी” के पहिला झलक। अउर देखीं ऐ फिल्म के दमदार ट्रेलर बहुत जल्द सिर्फ Enterr10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर।’

छोटकी दीदी-बड़की दीदी का फर्स्ट लुक

बताया जा रहा है कि ये भोजपुरी फिल्म एक महिला प्रधान एक्शन फिल्म है, जिसमें सामाजिक मुद्दों को मार्मिक ढंग से उठाया गया है। फिल्म में रोमांच और इमोशन का अनोखा तालमेल देखने को मिलेगा। फिल्म छोटकी दीदी-बड़की दीदी में अंजना सिंह, देव सिंह,यामिनी सिंह, संजय पांडेय, अयाज खान, प्रेम दुबे, और रितेश उपाध्याय प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर अंजना सिंह ने कहा- ‘ये बेहद असरदार तस्वीर है, जो फिल्म के एक हिस्से से रूबरू करवाती है। ये फिल्म मेरे लिए बेहद खास है। मेरे किरदार में न सिर्फ भावनात्मक गहराई है, बल्कि समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश भी है। इस फिल्म के जरिए मैंने अपने अभिनय में नया आयाम जोड़ने की कोशिश की है।’

इस फिल्म का ट्रेलर जल्द आएगा, लेकिन अभी इसकी तारीख तय नहीं है। तब तक आप पोस्टर से ही काम चलाइए।   

Published on:
15 Jan 2025 03:22 pm