भोजपुरी

मुफ्त में देख सकेंगे भोजपुरी फिल्म ‘छोटकी दीदी-बड़की दीदी’, इस दिन होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 

Chotki Didi Badki World Tv Premiere: अभिनेत्री अंजना सिंह की फिल्म 'छोटकी दीदी - बड़की दीदी' जल्द ही टीवी पर रिलीज होगी। इसे मुफ्त में दर्शक जानिए कब से देख पाएंगे। 

2 min read
Feb 18, 2025

Chotki Didi Badki World Tv Premiere: भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए खुशखबरी! फिल्म 'छोटकी दीदी - बड़की दीदी' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर जल्द ही होने वाला है। ये एक पारिवारिक और सामाजिक फिल्म है, जो महिलाओं के अधिकारों और संघर्ष को दर्शाती है।

फिल्म की मुख्य अभिनेत्री अंजना सिंह ने दर्शकों से इसे पूरे परिवार के साथ देखने की अपील की है। यहां जानिए कब इसे मुफ्त में देख पाएंगे दर्शक।

'छोटकी दीदी-बड़की दीदी' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

Chotki Didi Badki

'छोटकी दीदी-बड़की दीदी' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर आने वाली 22 फरवरी को शाम 6 बजे भोजपुरी सिनेमा चैनल और दंगल ऐप पर किया जाएगा। जो दर्शक इस फिल्म को पहली बार देखने से चूक जाएंगे, वे 23 फरवरी को सुबह 10 बजे दोबारा इसका आनंद ले सकते हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म में कई जाने-माने भोजपुरी कलाकार नजर आएंगे, मुख्य भूमिका में अंजना सिंह और यामिनी सिंह दिखाई देंगी। इनके अलावा देव सिंह, रितेश उपाध्याय, संजय पांडेय, राम सुजान सिंह, जे नीलम, प्रेम दुबे, अयाज खान, निशा तिवारी जैसे सितारे भी हैं इसमें।

फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया कि ये फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश देती है। उन्होंने कहा-"हमने इस फिल्म में महिलाओं के संघर्ष और जीत की कहानी को दिखाने का प्रयास किया है। महिलाएं किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं होतीं।"

क्यों देखें ये फिल्म?

महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रेरणादायक कहानी होने के कारण इसे देखा जाना चाहिए। पारिवारिक और सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म के शौकीन हैं तो भी आप इसे जरूर देखिए। साथ ही अंजना सिंह के फैंस को ये मूवी तो मिस करनी ही नहीं चाहिए।

Published on:
18 Feb 2025 04:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर