भोजपुरी

मोनालिसा को मिला धोखा ! पति विक्रांत ने Akshara Singh से रचाई शादी? फोटो हो गई वायरल

Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इनका भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब बोलबाला है। ये अपने गानों से लेकर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब खबर आ रही है कि अदाकारा ने चुपके से शादी कर ली है, वो भी Monalisa के पति विक्रांत से।

2 min read
May 04, 2023
akshara singh

Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की सनसनी गर्ल यानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं, जिसमें वे दुल्हन के लिबास में दिख रहीं थीं। इसके अलावा उनकी बैचलर पार्टी की तस्वीरें भी काफी वायरल हुईं थीं, जिसके बाद फैंस यही कयास लगा रहे थे कि उन्होंने शादी कर ली है। हालांकि ये मात्र अफवाहें निकलीं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस की शादी की खबर सामने आ रही है और बताया जा रहा है कि उन्होंने Monalisa के पति विक्रांत से शादी कर ली है।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। ये भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। अक्षरा इंडस्ट्री की हाई पेड स्टार्स में से एक हैं। इनके लाखों में चाहने वाले हैं। अब अदाकारा की शादी की खबरें सामने आ रही हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

अदाकारा ने एक फोटो शेयर की है जिसे देख फैंस हैरान रह गए हैं। इसमें वो भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) के पति और एक्टर विक्रांत सिंह (Vikrant Singh) के साथ नजर आ रही हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इस फोटो में एक्ट्रेस नए नवेली दुल्हन की तरह दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- अर्चना गौतम ने बताई बिग बॉस की सच्चाई

साथ ही इस फोटो में एक्ट्रेस ने मांग में सिंदूर और गले में वरमाला डाल रखा है। फोटो को देख फैंस का सिर चकरा गया है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर सच क्या है।

फोटो को देखने के बाज लोगों के दिमाग में सवाल उठ रहा है कि क्या सचमुच अक्षरा सिंह ने शादी कर ली? क्या सच में मोनालिसा को छोड़ विक्रांत अक्षरा के साथ हो लिए हैं। हालांकि इस फोटो का सच कुछ और ही है।

दरअसल, अक्षरा और विक्रांत की यह फोटोज उनकी फिल्म 'जानू आई लव यू' के सेट की है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जोर- शोर से चल रही है।

अक्षरा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटो को शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ अक्षरा ने लिखा, जानू आई लव यू।

यह भी पढ़ें- फैन ने बनाया Pathaan का स्टैचू

Published on:
04 May 2023 04:28 pm
Also Read
View All