भोजपुरी

Akshara Singh की देशभक्ति भोजपुरी फिल्म ‘अक्षरा’ हुई रिलीज, फ्री में देखें यहां

Bhojpuri Movie Akshara: भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की लेटेस्ट मूवी अक्षरा रिलीज हो गई। यहां जानिए इसे कहां आप मुफ्त में देख सकते हैं।
2 min read
Jan 11, 2025
Bhojpuri Movie Akshara release starring actress Akshara Singh on OTT

Bhojpuri Movie Akshara: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह की देशभक्ति से परिपूर्ण भोजपुरी फिल्म 'अक्षरा' रिलीज हो गई है। यहां जानिए इसे कहां आप मुफ्त में देख सकते हैं।

अक्षरा भोजपुरी मूवी

अक्षरा सिंह की इस भोजपुरी फिल्म ‘अक्षरा’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में अक्षरा सिंह और अंशुमान मिश्रा लीड रोल में हैं।

इनके अलावा मूवी में धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनुप अरोरा, विनीत विशाल, जे.नीलम, मटरू, बीना पांडेय, शुभकिशन शुक्ला, प्रतिभा साहू, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, सीपी भट्ट, संजीव मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, संजू सोलंकी, रिंकी शुक्ला, आर.नरेंद्र, आर्यन विश्वकर्मा, कानू मुखर्जी, सोनू सनम माही, कन्हैया एस.विश्वकर्मा, सौरव चौधरी, सनाया गुप्ता, रितिका सिंह, पप्पू खान, एचआरपी बाबू, चंचल त्रिपाठी और सतीश यादव प्रमुख भूमिका में हैं।

अक्षरा फिल्म की कहानी

इस मूवी में फौजी तथा शिक्षिका के फर्ज और जिम्मेदारी को दिखाया गया है। अक्षरा' में जहां शिक्षिका के रूप में अक्षरा सिंह साक्षरता अभियान को बढ़ावा देती है तो वहीं देश की रक्षा में तैनात फौजी के रूप में अंशुमान मिश्रा देश के प्रति हर नागरिक के फर्ज और समर्पण को बल देते दिखाई दे रहे हैं।

इस फिल्म में अक्षरा सिंह ने एक ऐसी शिक्षिका का किरदार निभाया है, जो सरकारी स्कूल में हर बच्चों को साक्षर और निर्भर बनाने का काम कर रही है तो वहीं आसामाजिक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लेडी सिंघम की तरह जोरदार फाइट भी करती है और दुश्मनों के दांत खट्टे कर देती हैं।

अक्षरा मूवी के डायरेक्टर

वर्ल्डवाइड चैनल और सबरंग फिल्म प्रोडक्शंस प्रस्तुत फिल्म 'अक्षरा' के निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव, रत्नाकर कुमार हैं। मवी के निर्देशक देव पांडे हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। फिल्म अक्षरा के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव 'कवि जी', सभा वर्मा, फनिदर राव एवं राकेश निराला हैं।

Published on:
11 Jan 2025 03:05 pm