Sharda Sinha Death: भोजपुरी की फेमस सिंगर शारदा सिन्हा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। लेकिन छठ पर्व पर इस खबर ने सबको सदमा दे दिया है।
Sharda Sinha Death: बिहार की मशहूर सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का 5 नवंबर को निधन हो गया है। शारदा काफी समय से बीमारी चल रही थी। उनके जाने से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि शारदा सिन्हा हम हमारे बीच नहीं रही। शारदा सिन्हा को पूरी दुनिया में अपनी सुरीली आवाज और खासतौर पर अपने छठ गीतों के लिए जानी जाती थीं। शारदा सिन्हा का निधन छक व्रत के नहाय- खाय के दिन हुआ है। जैसे ही फैंस को उनकी निधन की खबर मिली सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। फैंस काफी समय से उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ मांग रहे थे।
शारदा सिन्हा का दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। कुछ समय पहले ही उनके बेटे ने जानकारी दी थी कि सिंगर की हालत काफी गंभीर है और आज उनकी मौत की खबर ने बिहार समेत पूरे देशवासियों को हिलाकर रख दिया। शारदा सिन्हा को उनकी सुरीली आवाज और गीतों के लिए कई खिताबों और अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। शारदा सिन्हा ने मंगलवार रात करीब 9:20 बजे दिल्ली AIIMS में आखिरी सांस ली। सिंगर के बेटे ने उनके फैंस से विनती की थी कि वह मां के लिए दुआ करें, पर कोई दुआ काम नहीं आई और शारदा सिन्हा का निधन हो गया। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन ने फैंस को उनके कैंसर के बारे में भी बताया।
अंशुमन ने कहा था, 'शारदा जी 2017 से मल्टिपल मायलोमा (ब्लड कैंसर) से लड़ाई लड़ रही हैं। हम परिवार के सभी लोग इस बात को जानते हैं। मां नहीं चाहती थीं कि उनकी पर्सनल तकलीफ को सबके साथ शेयर किया जाए। मां का कहना था कि मैं अपना काम हमेशा करती रहूंगी और सबको अपना कष्ट बताना उनको पसंद नहीं।' अंशुमन ने बताया था कि मां ने कभी ये प्रेफर नहीं किया कि उन्हें क्या तकलीफ है, क्या बीमारी है, इस बात की चर्चा करते हुए काम करें, ये उनको बिल्कुल पसंद नहीं था।