भोजपुरी

माही श्रीवास्तव का नया भोजपुरी गाना ‘स्मार्ट लागे पियवा’ रिलीज, 2025 में किया पहला धमाका

Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और गायिका प्रभा राज का लेटेस्ट गाना 'स्मार्ट लागे पियवा' रिलीज हो गया है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Jan 12, 2025
Smart Lage Piyawa

Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का लेटेस्ट गाने 'स्मार्ट लागे पियवा' की सोशल मीडिया पर धूम है। इसे हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गीत को प्रभा राज ने अपनी आवाज दी है।

स्मार्ट लागे पियवा गाना 

'स्मार्ट लागे पियवा' गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को प्रभा राज ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव हैं। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा हैं।

लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग

इस गाने को लेकर के माही श्रीवास्तव ने कहा-'ये गाना करने में मुझे बहुत मजा आया। इस गाने की सिचुएशन भी बहुत ही प्यारी है। इसमें एक पत्नी अपने पति की तारीफ करते नहीं थक रही है और मुझे लगता है कि ऐसा हर पत्नी को अपने पति के प्रति प्यार जताना चाहिए। ये गाना मनोरंजन से भरपूर है। इस गाने को भर भर के प्यार मिल रहा है। इसके लिए सभी दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।'

इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। आप भी देखिए माही श्रीवास्तव का ये 2025 का पहला भोजपुरी गाना:

Updated on:
12 Jan 2025 06:27 pm
Published on:
12 Jan 2025 05:54 pm