भोजपुरी

भोजपुरी स्टार Pawan Singh ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लोकसभा चुनाव से पहले छोड़ सकते हैं BJP!

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने से मना करने के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच पवन सिंह ने क्रिप्टिक पोस्ट किया है। आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Mar 12, 2024
पवन सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह आसनसोल सीट से बीजेपी (BJP) के टिकट पर चुनाव लड़ने से मना करने के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। अब खबर आ रही है कि वह आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसे देकर लोग चौंक गए हैं।


पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें लिखा है, जितना भी सही किया, सब गलत लोगों के लिए किया। इस पोस्ट को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी बात से दुखी है।

यह भी पढ़ें:
सिद्धू मूसेवाला के घर किसी भी समय गूंज सकती है किलकारियां, अस्पताल में भर्ती हैं मां, जानें नई अपडेट

पवन सिंह के नए पोस्ट से लोग ये भी कयास लगा रहे हैं कि दुखी होकर पवन सिंह किसी इंसान या फिर पॉलिटिकल पार्टी से भी नाता तोड़ सकते हैं।

यहां देखें पवन सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट-



यह भी पढ़ें:
Bhojpuri Latest News


पवन सिंह इन दिनों चुनाव को लेकर एक्टिव हैं। ऐसे में उनका ये क्रिप्टिक पोस्ट सीधे तौर पर पॉलिटिकल रूप से जुड़ जाता है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है।

Published on:
12 Mar 2024 01:18 pm
Also Read
View All