भोजपुरी

Chhath Song 2024: साल का पहला ‘छठ’ गाने में माही श्रीवास्तव ने उड़ाया गर्दा, ‘पहिला बेरी करातानी छठ के बरातिया’ रिलीज

Chhath Song 2024: माही श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह का इस साल का पहला छठ गीत 'पहिला बेरी करातानी छठ के बरातिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

2 min read
Oct 29, 2024
Chhath Song 2024

Chhath Song 2024: आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ पूजा की महिमा की जितनी बखान किया जाए वह कम ही होगा। यह महापर्व देश व विदेश में भक्ति भाव, श्रद्धा, विश्वास के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में छठ पूजा से पहले ही भोजपुरी की चहेती एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और पॉपुलर सिंह प्रियंका सिंह की हिट जोड़ी में इस साल का पहला छठ 'पहिला बेरी करातानी छठ के बरातिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

सिंगर प्रियंका सिंह ने लूटी महफ़िल

भक्ति से भरपूर इस छठ गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने बहुत ही मधुर आवाज में गाया है। उनकी सुरीली स्वर में गाया हुआ यह गीत सुनकर मन मंत्रमुग्ध हो जा रहा है। वहीं इस गीत के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव एकदम इंडियन लुक में साधारण गृहणी के रूप में दिख रही है। वह विवाहिता स्त्री की भूमिका में सज धजकर नाक से लेकर माथ तक सिंदूर लगाये हुए नजर आ रही हैं। वह छठ पूजा घाट पर छठ व्रत करते हुए सबका मन मोह रही हैं।

माही श्रीवास्तव फैंस का जीता दिल

बता दें कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री की ऐसी अदाकारा हैं, जो हर तरह की भूमिका निभाकर दिल जीत लेती हैं। साथ ही हर रोल में ऐसा अभिनय करती हैं कि वह किरदार अमर कर देती है। उनका सजीव अदाकरी देखकर हर कोई उनका मुरीद बन जाता है। वहीं सिंगर प्रियंका सिंह अपनी सधी हुई आवाज से सबका मोह लेती हैं और हर विधा के गाने गाकर करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। इसी कड़ी इस जोड़ी में आया इस साल का पहला छठ गीत 'पहिला बेरी करातानी छठ के बरातिया' हर किसी का मन मोह रहा है। इस गीत में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव इंडियन लुक में नदी के तट पर स्त्रियों के समूह के साथ छठ पूजा कर रही हैं और छठी मइया की आराधना करते हुए कह रही हैं कि…
'फल फलहरिया से दउरा सजावनी, गंगा जी के घटिया पे बेदिया बनावनी, छठी मइया माफ करिहा हमरो गलतिया, पहिला बेरी करातानी छठ के बरातिया, कि दूनौ बेरा देब सुरुज के अरघिया…'

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत छठ गीत 'पहिला बेरी करातानी छठ के बरातिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Published on:
29 Oct 2024 06:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर