भोजपुरी

Salman Khan जैसे नवाबी शौक रखते हैं खेसारी लाल, खरीदी लैंड रोवर डिफेंडर SUV, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Khesari Lal Yadav New Car: खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। उनके घर खुशियां आई हैं। उन्होंने करोड़ों रुपये की कार खरीदी है।

2 min read
Aug 22, 2023
खेसारी लाल यादव ने जितने रुपये में कार खरीदी, उतने में तो बन जाएंगी इतनी भोजपुरी फिल्में

Khesari Lal Yadav New Car: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने एक नई कार खरीदी है। कार कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। खेसारी लाल यादव के कार खरीदने से भोजपुरी इंडस्ट्री में उनकी कार की चर्चा हो रही है। हर कोई जानना चाह रहा है कि उन्होंने कौन सी कार खरीदी है। आइए जानते हैं कार की कीमत और उसके फीचर्स के बारे में।

गाड़ी की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा है
भोजपुरी इंडस्ट्री में ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव एक बार फिर ट्रेंड कर रहे हैं। इसकी वजह खेसारी लाल यादव की नई कार है। बताया जा रहा है कि खेसारी लाल यादव ने इस बार लैंड रोवर डिफेंडर गाड़ी खरीदी है। इस गाड़ी की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

कार खरीदने शो रूम में खुद खेसारी लाल यादव और उनके मैनेजर विवेक सिंह पहुंचे थे। इससे पहले खेसारी लाल यादव फॉर्च्यूनर गाड़ी से चलते थे। इनके पास कई फॉर्च्यूनर गाड़ियां हैं। अब खेसारी के कार कलेक्शन में लैंड रोवर डिफेंडर भी शामिल हो गई है।




2 करोड़ से ज्यादा है कीमत

लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी की लग्जरी कार है। कहा जा रहा है कि खेसारी ने गाड़ी का टॉप मॉडल लिया है, जिसकी कीमत 2.30 करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है। इसकी खासियत ये है कि इस एसयूवी की टॉप स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटा है और ये रफ्तार के महज 5 से 7 सेकेंड में ही पकड़ लेती है। बॉलीवुड में इस कार से सलमान खान भी चलते हैं।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में आते हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 14 करोड़ रुपए हैं। खेसारी एक फिल्म के लिए करीब 50 से 60 रुपए लेते हैं। वहीं, गाना वीडियो के लिए 10 से 15 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

Published on:
22 Aug 2023 09:49 am
Also Read
View All