भोजपुरी

Bhojpuri Song: ‘जान मारे जान हंस के तकलका’ गाने में माही श्रीवास्तव ने जीता फैंस का दिल, करने लगा ट्रेंड

Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का लेटेस्ट गाना रिलीज हो गया है। इस गाने का नाम है 'जान मारे जान हंस के तकलका'। ये गाना उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
2 min read
Jan 24, 2025
Mahi Shrivastava Latest Bhojpuri Song Jaan Mare Has Ke Takalka out 

Bhojpuri Song: भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और सिंगर खुशी कक्कड़ का भोजपुरी लोकगीत 'जान मारे जान हंस के तकलका' रिलीज हो गया है। ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

लेटेस्ट भोजपुरी गाना

इस लेटेस्ट भोजपुरी गाने 'जान मारे जान हंस के तकलका' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस भोजपुरी गाने को खुशी कक्कड़ ने गाया है।

जान मारे जान हंस के तकलका गाना

इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव हैं। गाने के राइटर रवि यादव हैं, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शन, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर योगेश, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। माही श्रीवास्तवइसके वीडियो में माही श्रीवास्तव हैं। गाने के राइटर रवि यादव हैं, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शन, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर योगेश, एडिटर आलोक गुप्ता हैं।

माही श्रीवास्तव का नया गाना

इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा- 'मैं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी की जितनी भी तारीफ करूं वो बहुत ही कम होगा। क्योंकि यह एक ऐसी म्यूजिक कंपनी है, जो हमेशा नए-नए सब्जेक्ट पर भोजपुरी लोकगीत दर्शकों के बीच प्रस्तुत करती है, जिसे हर वर्ग का ऑडियंस पूरे परिवार के साथ देख व सुन सकते हैं। इस गाने को ढ़ेर सारा प्यार देने के लिए सभी फैंस और ऑडियंस का मैं तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं।’

यहां देखिए ये लेटेस्ट भोजपुरी गाना:

Published on:
24 Jan 2025 04:40 pm