भोजपुरी

मनोज तिवारी का अश्लील गाना हुआ वायरल, नेहा सिंह राठौर ने लगा दी क्लास

Manoj Tiwari-Neha Singh Rathore:चुनावी माहौल के बीच लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी की क्लास लगा दी।

less than 1 minute read
Apr 28, 2024
Manoj Tiwari-Neha Singh Rathore

Manoj Tiwari-Neha Singh Rathore: अश्लील गानों को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के एक पुराने अश्लील गाने को लेकर ट्वीट किया है। 16 सेकंड के वीडियो (Viral Video) में गायक मनोज तिवारी गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। इस पर नेहा लताड़ लगाते हुए क्या कहती हैं, आइए जानते हैं।

अश्लील गानों को लेकर किया ट्वीट

भोजपुरी के अश्लील गानों को लेकर नेहा (Neha Singh Rathore) ने मनोज तिवारी को घेरते हुए लिखा-
“कंहवा लुकवा के जइबू
चोली के ई रसगुल्ला?”
“नारी-शक्ति के वर्तमान रक्षक और घाघरा-चोली के भूतपूर्व जासूस भाजपा सांसद मनोज तिवारी जी के गीतों से आप सभी का परिचित होना जरूरी है। क्या हमारी संसद सच ऐसे सांसदों को डिजर्व करती है?
बिल्कुल नहीं! क्या हमारी भोजपुरी को ऐसे रहनुमाओं की जरूरत है? कभी नहीं!”

Published on:
28 Apr 2024 05:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर